विज्ञापन

बेसन किस दाल से बनता है? जानें घर पर बेसन बनाने का तरीका

आप चाहें, तो घर पर भी शुद्ध बेसन तैयार कर रख सकते हैं. इसके लिए आपको ज्यादा सामान या मेहनत की जरूरत नहीं है. आइए जानते हैं घर पर शुद्ध और ताजा बेसन कैसे बनाएं-

बेसन किस दाल से बनता है? जानें घर पर बेसन बनाने का तरीका
घर पर कैसे बनाएं शुद्ध बेसन?
(Photo Credit: NDTV)

बेसन का इस्तेमाल लगभग हर भारतीय रसोई में किया ही जाता है. लोग बेसन से अलग-अलग डिश बनाकर खाते हैं. अब, इसके लिए ज्यादातर लोग बाजार से बेसन खरीदकर लाते हैं. लेकिन कई बार बाजार वाले बेसन में मिलावट का चांस रहता है. ऐसे में आप चाहें, तो घर पर भी शुद्ध बेसन तैयार कर रख सकते हैं. इसके लिए आपको ज्यादा सामान या मेहनत की जरूरत नहीं है. आइए जानते हैं घर पर शुद्ध और ताजा बेसन कैसे बनाएं- 

बेसन किस दाल से बनता है?

बेसन मुख्य रूप से चने की दाल से तैयार किया जाता है. आप केवल इस दाल से ही घर पर बेसन तैयार कर सकते हैं और इसे लंबे समय तक स्टोर करके भी रख सकते हैं. 

चने की दाल से बेसन बनाने का आसान तरीका
  • सबसे पहले 100 ग्राम चने की दाल लें. इसे अच्छी तरह साफ कर लें, ताकि इसमें किसी तरह की गंदगी या कंकड़ न रहे. 
  • अब, इस दाल को एक से दो दिन धूप में अच्छी तरह सुखाएं. अगर धूप नहीं है, तो आप दाल को हल्का रोस्ट कर सकते हैं. 
  • इसके लिए गैस पर एक कड़ाही रखें और इसे हल्का गर्म होने दें. कड़ाही गर्म होने के बाद इसमें चने की दाल डाल दें. 
  • अब, धीमी आंच पर दाल को लगातार हल्के हाथों से चलाते हुए भूनें. ध्यान रखें कि आपको दाल को तेज आंच पर नहीं भूनना है, इससे दाल जल सकती है और बेसन का स्वाद बिगड़ सकता है.
  • जब दाल से नमी पूरी तरह खत्म हो जाए, उसमें से अच्छी खुशबू आने लगे और दाल कुरकुरी हो जाए, तब गैस बंद कर दें. 
  • दाल को एक प्लेट में निकालकर पूरी तरह ठंडा होने दें.
  • पूरी तरह ठंडी होने के बाद इसे मिक्सर ग्राइंडर में डालें. ध्यान रखें कि आपको एक बार में सारी दाल एक साथ नहीं डालनी है. 
  • थोड़ी-थोड़ी दाल मिक्सर जार में डालकर बारीक पाउडर तैयार करें. 
  • इसके बाद इस पाउडर को छन्नी की मदद से छान लें. बस इतना करते ही आपका बेसन बनकर तैयार हो जाएगा. 

आप इस बेसन का इस्तेमाल कढ़ी बनाने से लेकर सब्जी, मिठाई, पकौड़े हर चीज में कर सकते हैं. बस बेसन को हमेशा किसी सूखे और एयरटाइट डिब्बे में स्टोर कर रखें. ध्यान रखें कि इसमें नमी न जाए. नमी आने से बेसन खराब हो सकता है या इसमें घुन लग सकता है. 

यह भी पढ़ें- पहाड़ी चाय कैसे बनाएं? इसे पीते ही आ जाएगी पहाड़ों की याद, नोट कर लें रेसिपी
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Besan, Food News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com