विज्ञापन

कुकर से कंबल कैसे साफ करें? बिना वॉशिंग मशीन के कंबल साफ करने का आसान तरीका

सर्दियों में भारी कंबल और रजाई को साफ करना बहुत मुश्किल काम लगता है. ऐसे में हर बार कंबल को ड्राई क्लीन कराने की जरूरत नहीं है. आप घर पर ही कुछ आसान घरेलू तरीकों की मदद से कंबल को साफ कर सकते हैं. यहां जानिए कुकर से कंबल कैसे साफ करें.

कुकर से कंबल कैसे साफ करें? बिना वॉशिंग मशीन के कंबल साफ करने का आसान तरीका
कुकर से कंबल कैसे साफ करें?

सर्दियां शुरू हो गई हैं और घरों में कंबल भी बाहर निकल गए हैं. लेकिन सर्दियों में भारी कंबल और रजाई को साफ करना बहुत मुश्किल काम लगता है. हल्के कंबल तो वॉशिंग मशीन या हाथ से आसानी से धुल जाते हैं, लेकिन मोटे और भारी कंबलों को साफ कराने के लिए लोगों को ड्राई क्लीनिंग पर काफी पैसे खर्च करने पड़ते हैं. कई बार कंबल ज्यादा गंदा नहीं होता, लेकिन उसमें बंद अलमारी, नमी या लंबे समय तक उपयोग की वजह से बदबू आने लगती है. ऐसे में हर बार ड्राई क्लीन कराने की जरूरत नहीं होती. आप घर पर ही कुछ आसान घरेलू तरीकों की मदद से कंबल को साफ कर सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं घर पर कुकर से कंबल कैसे साफ करें.

कुकर के ढक्कन से कंबल कैसे साफ करें

यूट्यूब पर @Sangeetatyagivlogs नाम के चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में कुकर के ढक्कन से कंबल साफ करने का तरीका बताया है. इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में 1 चम्मच टैल्कम पाउडर और 2 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं. कंबल बड़ा है तो दोनों चीजें ज्यादा लें. इन दोनों चीजों को अच्छी तरह मिलाकर तैयार कर लें. बेकिंग सोडा बदबू को कम करने में मदद करता है, जबकि टैल्कम पाउडर कंबल को ताजगी भरी खुशबू देने का काम करता है.

कंबल पर ऐसे करें इस्तेमाल

कंबल या रजाई को पूरी तरह फैला लें. अब एक छलनी की मदद से तैयार मिश्रण को पूरे कंबल पर सही तरीके से छिड़क दें. इसके बाद इसे 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि मिश्रण कंबल की नमी और दुर्गंध को सोख सके. 20 मिनट बाद हाथों में ग्लव्स पहन लें या कोई साफ कपड़ा लेकर कंबल को हल्के हाथों से रगड़ें. इससे जमा हुई धूल और गंदगी ढीली होने लगेगी.

शैंपू वाले पानी से करें क्लीनिंग

इसके बाद एक बड़े बर्तन में पानी लें और उसमें थोड़ा सा शैंपू मिला लें. आप चाहें तो फैब्रिक कंडीशनर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. अब एक साफ कॉटन का तौलिया इस घोल में भिगोकर अच्छी तरह निचोड़ लें.

कुकर के ढक्कन की मदद से करें सफाई

भीगे हुए तौलिये को कुकर के ढक्कन या किसी सपाट ढक्कन पर अच्छी तरह लपेट दें. अब इस ढक्कन को कंबल पर गोल-गोल घुमाते हुए रगड़ें. इससे कंबल के ऊपर की धूल, मैल और बदबू कम होने में मदद मिलेगी. ये प्रक्रिया 3 से 4 बार दोहरा सकते हैं. हर बार तौलिये को साफ पानी से धोकर दोबारा इस्तेमाल करें.

ड्राई कैसे करें

सफाई के बाद अगर धूप उपलब्ध हो तो कंबल को कुछ घंटों के लिए धूप में फैला दें. अगर धूप नहीं है तो कमरे में पंखे के नीचे फैला कर रखें. इससे कंबल में मौजूद नमी भी खत्म हो जाएगी और वह ताजा महसूस होगा.

यह भी पढ़ें:- सिर्फ 10 मिनट में हाथ-पैर को गोरा कैसे करें? 50 रुपये में हाथ-पैरों का कालापन दूर करने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- धनिया कैसे लगाएं? बीज लगाने से लेकर हरा धनिया काटने तक, जानें 5 दिन में धनिया उगाने का सही तरीका

यह भी पढ़ें:- बाथरूम का पटला कैसे साफ करें? बाथरूम के स्टूल से दाग, गंदगी और मैल साफ करने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kambal Cleaning Hacks, Kambal Cleaning Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com