विज्ञापन

अयोध्या से नेपाल के जनकपुर धाम जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का 23 नवंबर को होगा उद्घाटन; जानें आरएसी और जनरल बोगी समेत टिकट बुकिंग के क्या है नियम

Ayodhya to Janakpur train launch date: मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की नगरी अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली नेपाल के जनकपुर धाम के बीच 23 नवंबर को सीधी ट्रेन सेवा का उद्घाटन होगा. 28 नवंबर से आम यात्री इस साप्ताहिक ट्रेन में सफर कर सकेंगे. हालांकि, 17 कोच वाली इस ट्रेन में जनरल डिब्बा या वेटिंग टिकट की सुविधा नहीं होगी.

अयोध्या से नेपाल के जनकपुर धाम जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का 23 नवंबर को होगा उद्घाटन; जानें आरएसी और जनरल बोगी समेत टिकट बुकिंग के क्या है नियम
NDTV
  • जनकपुर धाम और अयोध्या कैंट के बीच नई जनकपुर धाम-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन 23 नवंबर को होगा.
  • यह ट्रेन लगभग 604 किलोमीटर की दूरी 19 घंटे में पूरी करेगी और नियमित संचालन 28 नवंबर से शुरू होगा.
  • जयनगर स्टेशन पर यात्रियों के दस्तावेजों की जांच के कारण यहां ट्रेन का लंबा ठहराव रहेगा.
नई दिल्ली:

Ayodhya Janakpur Train Route and Timing: मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की नगरी अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली नेपाल के जनकपुर धाम के बीच अब सफर बेहद आसान होने वाला है. दोनों प्रमुख धार्मिक शहरों को सीधे जोड़ने वाली जनकपुर धाम-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस ट्रेन (15595/15596) का उद्घाटन 23 नवंबर को किया जाएगा. रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आम यात्रियों के लिए इस ट्रेन का नियमित संचालन 28 नवंबर से शुरू होने की उम्मीद है. भारतीय रेलवे बोर्ड ने इस नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को चलाने की हरी झंडी दे दी है. यह ट्रेन उत्तर प्रदेश और बिहार के कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों से गुजरते हुए भारत और नेपाल के बीच धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को नई रफ्तार देगी.

19 घंटे में पूरा होगा 604 किलोमीटर का सफर

रेलवे बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक, जनकपुर धाम और अयोध्या कैंट के बीच की करीब 604 किलोमीटर की दूरी यह ट्रेन लगभग 19 घंटे में तय करेगी. इस सफर में सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि श्रद्धालुओं को नेपाल जाने के लिए बीच रास्ते में ट्रेन बदलने के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी.

ट्रेन संख्या 15595 जनकपुर-अयोध्या ट्रेन का रूट और प्रमुख स्टॉपेज 

  • जनकपुर धाम:  शनिवार दोपहर 1:10 बजे रवाना होगी.
  •  जयनगर: दोपहर 2:25 बजे पहुंचेगी और 3:25 बजे रवाना होगी.
  •  सीतामढ़ी: शाम 7:00 बजे पहुंचेगी यहां 5 मिनट का ठहराव होगा.
  •  नरकटियागंज: रात 10:50 बजे पहुंचेगी और 11:20 बजे छूटेगी.
  •  पनियहवा: रात 2:00 बजे पास होगी.
  •  गोरखपुर: सुबह 3:55 बजे पहुंचेगी और 4:05 बजे छूटेगी.
  •  अयोध्या कैंट: रविवार सुबह 8:10 बजे पहुंचेगी.

ट्रेन संख्या 15596 अयोध्या कैंट से जनकपुर धाम का रूट और प्रमुख स्टॉपेज 

  • अयोध्या कैंट: शाम 5:50 बजे रवाना होगी
  •  गोरखपुर: रात 10:13 बजे पहुंचेगी और 10:23 बजे छूटेगी
  •  पनियहवा: रात 12:40 बजे पास होगी
  •  नरकटियागंज: रात 1:50 बजे पहुंचेगी और 2:20 बजे छूटेगी
  •  सीतामढ़ी: सुबह 4:42 बजे पहुंचेगी और 5 मिनट का ठहराव होगा.
  •  जयनगर: सुबह 8:45 बजे पहुंचेगी और 10:45 बजे रवाना होगी
  •  जनकपुर धाम: मंगलवार दोपहर 12:40 बजे पहुंचेगी

(नेपाल का मानक समय भारतीय समय से 15 मिनट आगे चलता है, इसलिए रेलवे के आदेश में जयनगर स्टेशन का समय दोनों देशों के स्थानीय समय के अनुसार दर्ज किया गया है.)

जयनगर स्टेशन पर होगी यात्रियों के दस्तावेजों की जांच

चूंकि यह ट्रेन अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करके नेपाल जाएगी, इसलिए सुरक्षा और नियमों के तहत बिहार के जयनगर स्टेशन पर यात्रियों के जरूरी पहचान पत्रों और दस्तावेजों की जांच की जाएगी. इसी कारण जनकपुर से अयोध्या आते समय ट्रेन जयनगर में एक घंटे रुकेगी, जबकि अयोध्या से जनकपुर जाते समय यहां 2 घंटे का लंबा ठहराव दिया गया है.

यह भी पढ़ें- यूपी-बिहार से पुणे और मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बढ़ाए 12 स्पेशल ट्रेनों के फेरे, टिकट बुकिंग हुई शुरू, फटाफट बना लें कंफर्म टिकट

ट्रेन में नहीं होगा जनरल डिब्बा, सिर्फ कन्फर्म टिकट पर ही यात्रा

इस विशेष ट्रेन में कुल 17 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें यात्रियों की सुविधा के लिए 8 एसी और 7 स्लीपर कोच शामिल हैं. एसी श्रेणी में थर्ड एसी के 6 और सेकेंड एसी के 2 कोच होंगे, जबकि फर्स्ट एसी का कोई कोच नहीं होगा. रेलवे के नियमों के तहत इस ट्रेन में जनरल डिब्बे नहीं होंगे. इसके साथ ही ट्रेन में आरएसी या वेटिंग लिस्ट का प्रावधान भी नहीं रखा गया है. यानी केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्री ही इसमें सफर कर सकेंगे. इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों या दिव्यांग यात्रियों के लिए भी किसी अलग कोटे की व्यवस्था नहीं होगी.

यह भी पढ़ें- रेलवे ने खत्म की टिकट बुकिंग की बंदिशें, अब एक साथ बुक कर सकते हैं सैकड़ों टिकट, जानिए क्या है नया नियम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railway, Ayodhya To Janakpur Train Launch Date, Ayodhya Ram Mandir, Janakpur Nepal, Shri Ram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com