विज्ञापन

नारियल के छिलकों से सजाएं बालकनी, लटकने वाले प्लांटर से लेकर कैंडल होल्डर तक, जानिए शानदार DIY आइडिया

नारियल का खोल बहुत मजबूत होता है और आसानी से खराब भी नहीं होता. आप नारियल के खोल से बहुत से खूबसूरत डेकोरेशन आइटम बना सकते हैं. यहां जानिए नारियल के छिलके से क्या-क्या बना सकते हैं?

नारियल के छिलकों से सजाएं बालकनी, लटकने वाले प्लांटर से लेकर कैंडल होल्डर तक, जानिए शानदार DIY आइडिया
नारियल के खोल से हैंगिंग प्लांटर कैसे बनाएं?

मेरे घर में जब भी नारियल आता है या तो पूजा के लिए या फिर नारियल की चटनी बनाने के लिए या सीधा नारियल की गिरी खाने के लिए. हर घर में नारियल का इस्तेमाल कई तरह से होता है और नारियल पानी भी सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है. हम अक्सर नारियल का पानी और गिरी निकालने के बाद इसका खोल कूड़ेदान में फेंक देते हैं. लेकिन यही बेकार नारियल का खोल आपके घर और बालकनी की खूबसूरती बढ़ा सकता है. क्योंकि नारियल का खोल बहुत मजबूत होता है और आसानी से खराब भी नहीं होता. आप नारियल के खोल से बहुत से खूबसूरत डेकोरेशन आइटम बना सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं नारियल के छिलके से क्या-क्या बना सकते हैं?

नारियल के खोल अच्छे से साफ करें?

नारियल के खोल से कोई भी सजावटी चीज बनाने से पहले उसकी अच्छी तरह सफाई जरूरी है. इसके अंदर बची हुई गिरी को पूरी तरह निकाल दें. इसके बाद गर्म पानी और ब्रश की मदद से अंदर का हिस्सा साफ करें. खोल को एक-दो दिन धूप में सुखाएं, ताकि उसमें नमी न रहे और फफूंदी न लगे. इसके किनारों को हल्के सैंडपेपर से चिकना कर सकते हैं.

नारियल के खोल से बनाएं हैंगिंग प्लांटर

नारियल के आधे खोल को छोटे गमले की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके किनारों पर तीन-चार छोटे छेद करवाकर उनमें रस्सी डालें और ऊपर गांठ बांध दें. नीचे भी एक छोटा छेद कर दें, ताकि एक्स्ट्रा पानी बाहर निकल सके. अब इसमें मिट्टी भरकर मनी प्लांट, स्पाइडर प्लांट, पुदीना या छोटे पौधे लगा सकते हैं.

coconut shell crafts DIY hanging planters

coconut shell crafts DIY hanging planters

पक्षियों के लिए दाना और पानी रखने का बर्तन बनाएं

नारियल के खोल से पक्षियों के लिए फीडर भी बना सकते हैं. इसमें बाजरा और अनाज रखकर अपनी बालकनी या फिर छत पर टांगे. इसके अलावा आधे खोल में साफ पानी भरकर पक्षियों के लिए छोटा वाटर बाउल बनाएं. इसमें पानी रोज बदलें और सफाई करते रहें.

कैंडल होल्डर

नारियल के खोल में मोम और बाती डालकर खूबसूरत कैंडल होल्डर या दीया भी बना सकते हैं. इससे आपके घर सजावट भी अच्छी रहेगी और आपको घर पर ही कैंडल होल्डर मिल जाएगा.

यह भी पढ़ें:- पौधों में चावल का पानी डालने से क्या होता है? जानें चावल का पानी कब और कैसे डालें

यह भी पढ़ें:- कुकर से कंबल कैसे साफ करें? बिना वॉशिंग मशीन के कंबल साफ करने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- धनिया कैसे लगाएं? बीज लगाने से लेकर हरा धनिया काटने तक, जानें 5 दिन में धनिया उगाने का सही तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coconut Shell DIY Ideas, Coconut Shell Reuse Ideas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com