विज्ञापन

बाजार जैसे मूंगफली के लड्डू कैसे बनाएं? नोट करें लड्डू बनाने की आसान विधि

क्या आप भी मूंगफली खाने के शौकीन हैं, तो इस सर्दी घर पर ट्राई करें मूंगफली के स्वादिष्ट लड्डू.

बाजार जैसे मूंगफली के लड्डू कैसे बनाएं? नोट करें लड्डू बनाने की आसान विधि
मूंगफली के लड्डू रेसिपी.
NDTV

सर्दी आते ही बाजार में मूंगफली से बने आइटम नजर आने लगते हैं और उन्हीं में से एक हैं मूंगफली के लड्डू. लेकिन घर लाकर खाओ, तो कभी बहुत मीठे, कभी बहुत कड़े लगते हैं. सबसे बड़ी बात कि पता ही नहीं उसमें क्या-क्या मिला होता है. असली मजा तो घर में बने मूंगफली के लड्डू में है. अगर आप भी शुद्ध और सेहतमंद लड्डू घर पर बनाना चाहते हैं इस रेसिपी को फॉलो कर सकते हैं. क्योंकि इसमें सिर्फ 3 चीजों से लड्डू तैयार करने की विधि बताई गई है. 

मूंगफली के लड्डू क्यों है सर्दी के लिए खास- 

मूंगफली को गरीबों का बादाम कहा जाता है और सही भी कहा जाता है. इसमें प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, होता है. सर्दी में शरीर को गर्मी चाहिए होती है, और मूंगफली शरीर को अंदर से गर्म रखती है. क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे बनाएं मूंगफली के लड्डू- 

सामग्री- 

  • मूंगफली
  • गुड़
  • देसी घी

विधि-

  1. सबसे पहले कड़ाही को गरम कीजिए. गैस को धीमा रखिए. अब इसमें 500 ग्राम मूंगफली डाल दीजिए. अब लगातार चलाते हुए भूनिए. 
  2. 8-10 मिनट तक भूनिए. जब मूंगफली से चटकने की आवाज आने लगे और उसका छिलका अपने आप उतरने लगे, तो समझिए भुन गई है.
  3. अब गैस बंद करके मूंगफली को एक कपड़े पर निकाल लीजिए. थोड़ी ठंडी होने पर दोनों हाथों से रगड़कर इसका छिलका निकाल दीजिए. छिलका निकालना बहुत जरूरी है. 
  4. छिलके के साथ लड्डू बनाएंगे, तो लड्डू कड़वे लगेंगे. अब भुनी हुई मूंगफली को मिक्सी में डालिए. इसे एकदम बारीक मत पीसिए. 2-3 बार पल्स बटन दबाकर दरदरा पीसिए. 
  5. अब उसी कड़ाही में 2 चम्मच घी डालिए. घी मेल्ट होते ही इसमें 300 ग्राम गुड़ डाल दीजिए. 
  6. गुड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़कर डालिए, तो जल्दी मेल्ट होगा. अब धीमी आंच पर गुड़ को मेल्ट कीजिए. लगातार चलाते रहिए. 
  7. गुड़ को ज्यादा न पकाइए. जैसे ही गुड़ मेल्ट होकर उसमें झाग आने लगे, गैस बंद कर दीजिए. 
  8. अगर गुड़ को ज्यादा पका दिया, तो लड्डू एकदम कड़े हो जाएंगे, पत्थर जैसे. दांत से टूटेंगे ही नहीं.
  9. गुड़ मेल्ट होते ही गैस बंद कर दें. अब मेल्ट हुए गुड़ में पिसी हुई मूंगफली डाल दीजिए. 
  10. जल्दी-जल्दी अच्छे से मिक्स कीजिए. अब मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दीजिए. इतना ठंडा कि हाथ से छू सकें. 
  11. बहुत ज्यादा ठंडा मत कीजिए, वरना लड्डू बंधेंगे ही नहीं. अब हाथों पर थोड़ा सा घी लगाइए और गरम-गरम ही लड्डू बांधना शुरू कीजिए.
  12. लड्डू बनकर तैयार हैं इन्हें आप रोजाना खाना खाने के बाद या दिन में कभी भी खा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- सर्दियों में अलसी का लड्डू कैसे बनाएं? जानें घर पर अलसी का लड्डू बनाने की आसान रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Moongfali, Moongfali Chikki, Peanut Recipe, Winter Special Laddu, Peanut Benefits In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com