विज्ञापन

धनिया कैसे लगाएं? बीज लगाने से लेकर हरा धनिया काटने तक, जानें 5 दिन में धनिया उगाने का सही तरीका

सर्दियों का मौसम धनिया उगाने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. इस समय धनिया के बीज आसानी से अंकुरित होते हैं और पौधा तेजी से बढ़ता है. यहां जानिए धनिया उगाने का आसान तरीका.

धनिया कैसे लगाएं? बीज लगाने से लेकर हरा धनिया काटने तक, जानें 5 दिन में धनिया उगाने का सही तरीका
धनिया कैसे लगाएं?

धनिया एक ऐसी चीज है जो सब्जी का स्वाद बढ़ाने से लेकर सेहत के लिए भी अच्छा रहता है. हर घर में रोजाना धनिया का इस्तेमाल किया जाता है. बाजार में धनिया बहुत महंगा भी मिलता है. लेकिन आप इसे अपने घर पर भी आसानी से लगा सकते हैं. सर्दियों का मौसम धनिया उगाने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. इस समय धनिया के बीज आसानी से अंकुरित होते हैं और पौधा तेजी से बढ़ता है. इसके लिए ज्यादा जगह या मेहनत की जरूरत नहीं होती. बस सही बीज, अच्छी मिट्टी और नियमित देखभाल का ध्यान रखा जाए तो कुछ ही हफ्तों में हरे-भरे धनिया के पौधा तैयार हो जाता है. चलिए आपको बताते हैं धनिया उगाने का आसान तरीका.

धनिया कैसे लगाएं?

यूट्यूब पर @Terrace&Gardening नाम के चैनल पर एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में घर पर धनिया लगाने से लेकर कटाई करने तक के बारे में बताया गया है. वीडियो में बताया गया कि धनिया उगाने के लिए हमेशा अच्छी गुणवत्ता वाले बीजों का इस्तेमाल करें. हेल्दी बीज जल्दी अंकुरित होते हैं और पौधों की बढ़वार भी बेहतर होती है. बीज किसी भरोसेमंद नर्सरी या गार्डनिंग स्टोर से खरीद सकते हैं.

सही गमला और मिट्टी लें

धनिया की जड़ें अच्छी तरह फैल सकें, इसके लिए कम से कम 6 इंच गहरा गमला या ग्रो बैग लें. इसके साथ ही मिट्टी हल्की और भुरभुरी होनी चाहिए ताकि पानी आसानी से निकल सके. मिट्टी तैयार करते समय उसमें गोबर की खाद या वर्मी कम्पोस्ट मिला सकते हैं. इससे पौधों को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और उनकी वृद्धि अच्छी होती है.

बीज लगाने का सही तरीका

गमले की मिट्टी में उंगली या पेंसिल की मदद से छोटे-छोटे छेद बना लें. लगभग आधा इंच गहरी लाइन बनाकर भी बीज बो सकते हैं. बीजों को हल्की मिट्टी से ढक दें. बीज बोने के बाद हल्का पानी दें. मिट्टी हमेशा नम रहे, लेकिन उसमें पानी जमा नहीं होना चाहिए. जरूरत से ज्यादा पानी देने पर बीज और जड़ें खराब हो सकती हैं.

अच्छी धूप दिखाएं

धनिया के पौधों को अच्छी बढ़वार के लिए पर्याप्त धूप चाहिए. गमले को ऐसी जगह रखें जहां रोजाना कुछ घंटे धूप आती हो. बालकनी, खिड़की के पास या छत इसके लिए अच्छी जगह हो सकती है. इसके साथ ही पौधों की अच्छी वृद्धि के लिए हर दो सप्ताह में एक बार जैविक खाद दें. गोबर की खाद या वर्मी कम्पोस्ट का इस्तेमाल करना बेहतर रहता है. इससे पौधे हरे-भरे और हेल्दी बने रहते हैं.

कब तैयार होगी धनिया?

आमतौर पर धनिया के बीजों को अंकुरित होने में 3 से 5 दिन में हो जाते हैं. जब पौधे कई इंच लंबे हो जाएं और उनमें अच्छी संख्या में पत्तियां निकल आएं, तब उनकी कटाई कर सकते हैं. धनिया की बाहरी पत्तियों को कैंची की मदद से काटें और अंदर की नई पत्तियों को बढ़ने के लिए छोड़ दें. इससे पौधा लंबे समय तक नई पत्तियां देता रहेगा और आपको लगातार ताजी धनिया मिलती रहेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coriander, Dhaniya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com