विज्ञापन

यूपी में किसको और कैसे मिलेगा मुफ्त टैबलेट? जानें कहां और कैसे करें आवेदन

फ्री टैबलेट-स्मार्टफोन योजना आधिकारिक नाम स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना है. इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य प्रदेश छात्रों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है.

यूपी में किसको और कैसे मिलेगा मुफ्त टैबलेट? जानें कहां और कैसे करें आवेदन
UP Free Tablet Scheme
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • यूपी में किसे मुफ्त टैबलेट दिया जाएगा.
  • कौन मुफ्त टैबलेट के लिए पात्र है.
  • किस योजना में मिलती है मुफ्त टैबलेट.

उत्तर प्रदेश के युवाओं को टेक्निकल रूप से सक्षम और आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए राज्य सरकार द्वारा 'फ्री टैबलेट-स्मार्टफोन योजना' का चलाया जा रहा है. इस योजना का आधिकारिक नाम स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना है. युवा साथी पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य प्रदेश के करीब 1 करोड़ छात्रों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है, जिससे वह उच्च शिक्षा प्राप्त करने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसरों से भी आसानी से जुड़ सकें. योजना के तहत युवाओं को मुफ्त में डिजिटल एक्सेस भी दिया जाएगा. 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू की गई इस योजना के लिए बड़े पैमाने पर बजट का प्रावधान किया गया है. इसके तहत 3000 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है. वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत सरकार ने करीब 25 लाख टैबलेट वितरित करने का लक्ष्य रखा है, जिसकी शुरुआत 15 नवंबर 2026 से हो चुकी है.

किसे मिलेगा मुफ्त टैबलेट और स्मार्टफोन

योजना के मुताबिक, यूपी में फ्री टैबलेट स्मार्टफोन योजना का लाभ ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, टेक्निकल और डिप्लोमा की पढ़ाई करने वाले छात्र प्राप्त कर सकेंगे. आने वाले समय में छात्रों के लिए इन स्मार्टफोन और टैबलेट के जरिए नौकरी ढूंढना आसान हो जाएगा

योजना के लिए पात्रता और शर्तें

इस योजना का लाभ उठाने के लिए छात्रों को कुछ निर्धारित मानदंडों को पूरा करना होता है. इसके लिए आवेदक निश्चित रूप से उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए. छात्र किसी भी मान्यता प्राप्त सरकारी या निजी शैक्षणिक संस्थान में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, तकनीकी पाठ्यक्रम (Technical Course) या डिप्लोमा की पढ़ाई कर रहे हों. इसके अलावा आवेदक के परिवार की सालाना आय 2 लाख रुपये या उससे कम होनी चाहिए. कुछ विशिष्ट श्रेणियों के तहत, उत्तर प्रदेश निर्माण श्रमिक बोर्ड में रजिस्टर्ड निर्माण श्रमिकों के बच्चों को भी प्राथमिकता दी जाती है.

योजना के लाभ के लिए जरूरी दस्तावेज

योजना के तहत आवेदन करने या पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होती है. इसमें आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता से जुड़े सर्टिफिकेट, जन्म प्रमाण पत्र, आधार लिंक मोबाइल नंबर, पैन कार्ड और बैंक अकाउंट की जानकारी और पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होती है. इसके अलावा आवासीय प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र भी देना होता है.

आवेदन और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

छात्रों को इसके लिए अलग से कोई फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं होती है. शिक्षण संस्थान खुद डिजीशक्ति पोर्टल (DigiShakti Portal) के माध्यम से पात्र छात्रों का डेटा अपलोड करते हैं.

यह भी पढ़ें | यूपी में किसको और कैसे मिलेगी मुफ्त स्कूटी, जानें कहां और कैसे करें आवेदन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Free Tablet, UP Free Tablet Scheme, UP Free Tablet Smartphone Scheme, Uttar Pradesh News, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com