विज्ञापन

लड्डू गोपाल को प्रिय है धनिया पंजीरी, जानें कैसे बनाएं ये पारंपरिक भोग

अगर आप इस जन्माष्टमी घर पर ही प्रसाद बना रहे हैं, तो धनिया पंजीरी जरूर ट्राई करें. इसे बनाना बहुत ही आसान हैं. यहां हम धनिया पंजीरी की रेसपी बताएंगे.

लड्डू गोपाल को प्रिय है धनिया पंजीरी, जानें कैसे बनाएं ये पारंपरिक भोग
Dhaniya Panjiri Recipe : धनिया पंजीरी कैसे बनाएं?

4 सितंबर को इस साल जन्माष्टमी सेलेब्रेट किया जाएगा. इस खास मौके पर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल को तरह-तरह के भोग लगाए जाएंगे, जिसमें धनिया पंजीरी का एक विशेष महत्व है. उत्तर भारत के कई घरों में जन्माष्टमी की पूजा पर धनिया पंजीरी बनाई जाती है. ये प्रसाद स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होती है और इसे बहुत कम समय में आसानी से तैयार किया जा सकता है.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान कृष्ण को सादगी और प्रेम से अर्पित किया गया भोग सबसे अधिक प्रिय होता है. धनिया पंजीरी भी इसी भावना का प्रतीक मानी जाती है. इसमें इस्तेमाल होने वाला धनिया ठंडे प्रकृति का होता है और व्रत के दौरान शरीर को एनर्जी देने का काम करता है. इसी वजह से जन्माष्टमी पर इसे बड़े श्रद्धा इसे बनाई जाती है और बांटा जाता है. यहां जानते हैं धनिया पंजीरी की रेसिपी-

वीडियो में देखें कैसे बनाएं धनिया पंजीरी

धनिया पंजीरी कैसे बनाएं?

आवश्यक सामग्री

दरदरा पीसा हुआ 1 कप धनिया पाउडर
आधा कप बूरा या पिसी चीनी
2 से 3 बड़े चम्मच देसी घी
2 बड़े चम्मच कटे हुए बादाम
2 बड़े चम्मच काजू
1 बड़ा चम्मच पिस्ता
1 बड़ा चम्मच खरबूजे के बीज
4 से 5 इलायची का पाउडर
थोड़े से मखाने 

विधि

सबसे पहले एक कड़ाही में देसी घी गर्म करें. अब इसमें धनिया पाउडर डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें. जब धनिया से भीनी-भीनी खुशबू आने लगे और इसका रंग हल्का बदल जाए, तब गैस बंद कर दें.

अब इसे पूरी तरह ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद इसमें बूरा या पिसी चीनी मिलाएं. इसके बाद कटे हुए बादाम, काजू, पिस्ता, खरबूजे के बीज और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. आप चाहें, तो हल्के भुने हुए मखाने भी इसमें मिला सकते हैं.

तैयार है लड्डू गोपाल के लिए स्वादिष्ट धनिया पंजीरी. पूजा के दौरान इसे भोग के रूप में भगवान को चढ़ाएं और फिर प्रसाद के रूप में बांटें.

धनिया पंजीरी सेहत के लिए भी फायदेमंद

  • धनिया पंजीरी सिर्फ धार्मिक महत्व ही नहीं रखती, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी मानी जाती है. 
  • इसमें मौजूद ड्राई फ्रूट्स शरीर को ऊर्जा देते हैं, जबकि धनिया पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है. 
  • व्रत रखने वाले लोगों के लिए ये प्रसाद एनर्जी देने का काम करता है.

इस जन्माष्टमी अगर आप घर पर लड्डू गोपाल का भोग तैयार करने की सोच रहे हैं, तो पारंपरिक धनिया पंजीरी जरूर बनाएं. इसका स्वाद, सुगंध और धार्मिक महत्व आपके त्योहार की खुशियों को और भी बढ़ा देगा.

ये भी पढ़ें - आसानी से टमाटर के छिलके कैसे निकालें? देखिए वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Panjiri Benefits, Panjiri Bhog, Panjiri Health Benefits, Panjiri For Bhog, Panjiri Kaise Banaye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com