विज्ञापन

क्या आप जानते हैं अगर 30 दिन तक रोज एक केला खाएं तो क्या होगा?

क्या होगा अगर आप पूरे 30 दिन तक रोज सिर्फ एक केला खाना शुरू कर दें? इस आर्टिकल में जानें फायदे.

क्या आप जानते हैं अगर 30 दिन तक रोज एक केला खाएं तो क्या होगा?
केला खाने के फायदे.
NDTV

फलों को सेहत के लिए कितना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि केला एक ऐसा फल है जिसे आप रोज 30 दिन तक रोजाना खाते हैं, तो शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. केला एक ऐसा फल है जो लगभग हर मौसम में आसानी से मिल जाएगा. सस्ता होने के साथ-साथ यह सेहत के लिए खजाना भी है. लेकिन अक्सर लोग सोचते हैं कि रोज एक केला खाने से क्या सच में कोई बड़ा फायदा होता है या फिर इससे वजन बढ़ जाता है? अगर आपके मन में भी ऐसे सवाल हैं, तो ये आर्टिकस सिर्फ और सिर्फ आपके लिए हैं. आइए जानते हैं डॉ. राम अवतार  रोज एक केला खाने के फायदे.

रोज 30 दिन तक 1 केला खाने के फायदे-

​1. एनर्जी- 

​अगर आप सुबह-सुबह थकान महसूस करते हैं या जिम जाने से पहले कुछ एनर्जेटिक खाना चाहते हैं, तो केला सबसे बेस्ट है. क्योंकि इसमें नेचुरल शुगर (जैसे ग्लूकोज और फ्रुक्टोज) और फाइबर होता है, जो खाते ही शरीर को एनर्जी देता है. 30 दिनों तक रोज एक केला खाने से दिनभर की थकान कम होगी और आप खुद को तरोताजा महसूस कर सकते हैं.

​2. पेट के लिए- 

​आज के समय में पेट से जुड़ी समस्याएं काफी देखने को मिलती है. इसकी एक वजह गलत खानपान भी है. केले में भरपूर मात्रा में डाइटरी फाइबर होता है, जो पेट के सिस्टम को एकदम दुरुस्त रखता है. अगर आप एक महीने तक रोज एक केला खाते हैं, तो आपका पाचन तंत्र मजबूत होगा और कब्ज जैसी परेशानियों से राहत मिल सकती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

​3. दिल के लिए- 

​केले में पोटैशियम बहुत अच्छी मात्रा में पाया जाता है. पोटैशियम हमारे दिल की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. रोज एक केला खाने से शरीर में सोडियम का असर कम होता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है. 

सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल-

​सवाल- केला खाने से क्या वजन बढ़ जाएगा?
​जवाब- यह सबसे बड़ा सवाल है जो सबके मन में आता है. सच यह है कि अगर आप सही मात्रा में यानी दिन का सिर्फ एक या दो केला खाते हैं, तो वजन नहीं बढ़ेगा. बल्कि इसमें मौजूद फाइबर से पेट भरा-भरा रहता है, जिससे आप फालतू की अनहेल्दी चीजें खाने से बच जाते हैं.

सवाल- केला खाने से ​क्या कोई नुकसान भी हो सकता है?
​जवाब-
वैसे तो रोज एक केला खाना पूरी तरह से सेफ और फायदेमंद माना जाता है. लेकिन अगर आपको पहले से शुगर की बहुत ज्यादा शिकायत है या डॉक्टर ने खास परहेज बताया है, तो एक बार अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें. 

सवाल-क्या बच्चे केला खा सकते हैं?
जवाब-
हां, बच्चों के लिए केले का सेवन फायदेमंद माना जाता है. लेकिन ज्यादा मात्रा में न दें. रोज 1 केला काफी है उनकी सेहत के लिए.

लेखक: डॉ. (पूर्व प्रोजेक्ट ऑफिसर, योग विभाग, दिल्ली सरकार एवं एचओडी - योग, आयुर्वेद व प्राकृतिक चिकित्सा)

ये भी पढ़ें- विटामिन B12 की कमी तेजी से दूर करेंगे ये देसी ड्रिंक्स, नस-नस में भर जाएगी ताकत, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Banana, Banana Benefits, Banana Eating Benefits, Kela Khane Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com