विज्ञापन

चावल में ज्यादा पानी पड़ गया है? घबराइए नहीं, इन हैक्स से फिर खिल-खिले हो जाएंगे राइस

कई बार जल्दबाजी में चावल बनाते समय पानी ज्यादा हो जाता है, जिससे चावल गीले और चिपचिपे हो जाते हैं. अच्छी बात यह है कि कुछ आसान उपाय अपनाकर इन्हें दोबारा फूला-फूला बनाया जा सकता है.

चावल में ज्यादा पानी पड़ गया है? घबराइए नहीं, इन हैक्स से फिर खिल-खिले हो जाएंगे राइस
Sticky Rice Fix : गीले चावल को कैसे ठीक करें?

घर में चावल बनाते समय अक्सर ऐसा हो जाता है कि पानी का अंदाजा थोड़ा गलत पड़ जाता है. नतीजा ये होता है कि चावल जरूरत से ज्यादा गल जाते हैं, चिपचिपे हो जाते हैं और देखने में भी अच्छे नहीं लगते. वहीं, खाने का पूरा मूड भी खराब हो जाता है. ऐसे में कई लोग सोचते हैं कि अब चावल खराब हो गए और उन्हें फेंकना पड़ेगा. लेकिन सच ये है कि कुछ आसान किचन हैक्स की मदद से गीले या चिपचिपे चावलों को भी काफी हद तक ठीक किया जा सकता है. यहां हम आपको ऐसे ही ट्रिक्स बताएंगे, जिससे गीले हुए चावल ठीक हो सकते हैं-

ढक्कन खोलकर थोड़ी देर छोड़ दें

अगर चावल में पानी ज्यादा रह गया है, तो सबसे पहले बर्तन का ढक्कन हटा दें. इससे अतिरिक्त भाप बाहर निकलने लगेगी और चावल धीरे-धीरे सूखने लगेंगे. कई बार सिर्फ इतना करने से ही चावल की बनावट बेहतर हो जाती है.

धीमी आंच पर कुछ मिनट रखें

चावल पक जाने के बाद अगर उनमें नमी ज्यादा महसूस हो रही है, तो बर्तन को बहुत धीमी आंच पर 2-3 मिनट के लिए रख सकते हैं. ध्यान रखें कि चावल को बार-बार चलाएं नहीं, वरना वे और टूट सकते हैं.

पेपर टॉवल या साफ कपड़े का इस्तेमाल करें

बर्तन के ऊपर एक साफ सूती कपड़ा या पेपर टॉवल रखकर ढक्कन बंद कर दें. यह अतिरिक्त नमी को सोखने में मदद करता है और चावल अपेक्षाकृत सूखे और दानेदार लगने लगते हैं.

ट्रे या बड़ी प्लेट में फैला दें

अगर चावल ज्यादा गीले हो गए हैं तो उन्हें एक बड़ी प्लेट या ट्रे में फैलाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें. इससे भाप जल्दी निकलती है और चावल आपस में चिपकने से बचते हैं.

फ्रिज की मदद भी आ सकती है काम

कुछ लोग हल्के गीले चावलों को थोड़ी देर खुला रखकर फ्रिज में रखते हैं. इससे अतिरिक्त नमी कम हो सकती है. हालांकि, चावल को बहुत देर तक बाहर छोड़ने से बचना चाहिए.

ये भी पढ़ें - आज क्या बनाऊं: 1 कप कच्चे चावल से बनाएं कुरकुरे पकौड़े, समोसा कचौड़ी खाना जाएंगे भूल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sticky Rice Solution, Sticky Rice, Cooking Hacks, Cooking Hacks And Tips, Cooking Hacks Food Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com