विज्ञापन

मिट्टी के दीये से छाछ में तड़का कैसे लगाएं? जानें तड़का छाछ बनाने का आसान तरीका

क्या आपने कभी मिट्टी के दीये में तड़का लगाकर छाछ बनाई है? पुराने समय में दादी-नानी छाछ में इसी तरह तड़का लगाया करती थीं. आइए जानते हैं इसका आसान तरीका-

मिट्टी के दीये से छाछ में तड़का कैसे लगाएं? जानें तड़का छाछ बनाने का आसान तरीका
छाछ में तड़का कैसे लगाएं?
(Photo Credit: Instagram)

छाछ पीना लगभग हर किसी को पसंद होता है. ये न केवल खाने का स्वाद बढ़ा देती है, बल्कि छाछ पाचन के लिए भी अच्छी होती है. आमतौर पर लोग छाछ में नमक, भुना जीरा और पुदीना डालकर पीते हैं. लेकिन क्या आपने कभी मिट्टी के दीये में तड़का लगाकर छाछ बनाई है? पुराने समय में दादी-नानी छाछ में इसी तरह तड़का लगाया करती थीं. होम शेफ रीतू मालव ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस खास छाछ को बनाने का तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

चाहिए होंगी ये चीजें- 

इस खास छाछ को बनाने के लिए आपको-

  • 2 गिलास ताजी छाछ
  • स्वाद के अनुसार नमक
  • थोड़ा सा काला नमक
  • 1-2 चम्मच देसी घी
  • आधा चम्मच जीरा
  • थोड़ी सी बूंदी और
  • बारीक कटा हुआ हरा धनिया चाहिए होगा.
छाछ में तड़का कैसे लगाएं?
  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में ताजी छाछ निकाल लें. इसमें स्वाद के अनुसार नमक और थोड़ा सा काला नमक डालें. दोनों को अच्छी तरह मिला लें, ताकि नमक छाछ में घुल जाए. अब इसे एक तरफ रख दें.
  • अब, इस रेसिपी का सबसे खास काम शुरू होता है. इसके लिए एक साफ मिट्टी का दीया लें. ध्यान रखें कि दीया गर्मी सहने लायक हो. इसे गैस पर सावधानी से गर्म करें. 
  • जब दीया गर्म हो जाए, तब इसमें देसी घी डाल दें.
  • घी गर्म होने के बाद इसमें जीरा डालें. जब जीरा चटकने लगे और अच्छी खुशबू आने लगे, तब गैस बंद कर दें. 
  • अब, इस दीये को किसी चीज की मदद से धीरे से उठाएं और तड़के को सावधानी से छाछ में डाल दें. 
  • तड़का डालते ही बर्तन को तुरंत ढक दें. इससे जीरे और घी की खुशबू छाछ में अच्छी तरह मिल जाएगी.
  • कुछ देर बाद छाछ से ढक्कन हटा दें और मिट्टी का दीया सावधानी से निकाल लें. 
  • अब, इसमें थोड़ी सी बूंदी और बारीक कटा हरा धनिया डालकर मिला दें. बस इतना करते ही आपकी स्वादिष्ट बूंदी वाली छाछ तैयार है.

इस छाछ को आप दोपहर के खाने के साथ परोस सकते हैं. दाल-चावल, रोटी-सब्जी और पराठे के साथ इसका स्वाद बहुत अच्छा लगता है. बूंदी डालने से इसमें हल्का कुरकुरापन भी आ जाता है.

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- मकई के दाने से पॉपकॉर्न कैसे बनाएं? जानें बिना मशीन के पॉपकॉर्न बनाने का तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Food News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com