विज्ञापन

40 बाउंसर के साथ पुष्कर मेले में पहुंचा बादल घोड़ा, मलिक ने की नोटों की बारिश

राजस्थान के पुष्कर पशु मेले में पहुंचासफेद घोड़ा 'बादल' आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. 40 बाउंसरों के बीच हुई उसकी एंट्री और नोटों की बारिश चर्चा में है.

40 बाउंसर के साथ पुष्कर मेले में पहुंचा बादल घोड़ा, मलिक ने की नोटों की बारिश
40 बाउंसर के साथ पुष्कर मेले में पहुंचा बादल घोड़ा
NDTV

Pushkar Mela 2026: राजस्थान में अजमेर जिले में चल रहे पुष्कर मेले में पहुंचे घोड़ा बादल की काफी चर्चा है. रविवार को जब बादल नाम का सफेद घोड़ा शाही अंदाज में मेले में उतरा तो सभी लोग देखकर उसे हैरान हो गए. ढोल-नगाड़ों, करीब 40 बाउंसरों के सुरक्षा घेरा और मालिक का नोटों की बारिश के बीच घोड़े बादल की एंट्री लोगों में काफी चर्चा का विषय बन गई. शाही अंदाज में बादल की पुष्कर मेले में उतरने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स पर हर जगह पुष्कर मेले के बादल की चर्चा है. 

मालिक ने बादल की एंट्री पर बरसाए नोट

बादल की एंट्री किसी फिल्मी सितारे से कम नहीं रही है. घोड़े बादल के पहुंचते ही उसके मालिक ने नोटों की बारिश शुरू कर दी. इस दौरान उसके आसपास बड़ी संख्या में लोग जुटे नजर आए. हर कोई बादल की एक झलक पाने के लिए आतुर दिखा. कुछ लोग अपने कैमरों में इस पल को कैद करते नजर आए.

रविवार को सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच बादल को पुष्कर मेला मैदान स्थित टेंट तक लाया गया. इस दौरान बादल के आगे-पीछे और दोनों साइड में बाउंसर सुरक्षा घेरा बनाकर चलते हुए दिखाई दिए. शाही अंदाज में बादल की एंट्री देखने पहुंचे लोगों की वजह से रास्ते में जाम की स्थिति बन गई. 

5.5 फीट से अधिक है बादल की ऊंचाई 

बता दें कि सफेद रंग के घोड़े बादल के मालिक का नाम राहुल जेतवाल है, वह केकड़ी के रहने वाले हैं. इस बार वह बादल के अलावा 2 और घोड़े न्यू बादल और विश्वास के साथ पुष्कर मेले में पहुंचे हैं. करीब 24 महीने के बादल की ऊंचाई 5.5 फीट से अधिक है. वहीं, न्यू बादल की उम्र करीब 32 महीने और ऊंचाई 67 इंच बताई गई है. जबकि विश्वास करीब 8 साल का है और उसकी ऊंचाई लगभग 65 इंच है.

यहां देखें बादल का वीडियो

तीनों घोड़ों की कुल कीमत 5 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है. इससे पहले पिछले साल भी पुष्कर मेले में बादल नाम के घोड़े की खूब चर्चा रही थी. उस समय पांच साल की उम्र में उसके 285 बच्चों का पिता बनने और करीब 11 करोड़ रुपये तक का खरीद प्रस्ताव मिलने की खबरें सामने आई थीं. हालांकि उसके मालिक राहुल ने उसे बेचने से इनकार कर दिया था. 

घोड़े की कीमत पर हॉर्स सोसाइटी क्या कहना है?

करोड़ों की कीमत के घोड़े के बड़े दावे को लेकर पिछले साल ऑल इंडिया मारवाड़ी हॉर्स सोसाइटी के अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह पोसाना ने कहा था कि घोड़े मालिक अपनी घोड़ियों या नर घोड़ों को प्रदर्शित करने के लिए भी आते हैं. वे चाहे तो कोई भी कीमत बता सकते हैं, लेकिन असली मूल्य तो तभी तय होगा जब घोड़ा वास्तव में बिकेगा. कई घोड़े प्रजनन (Breeding) के लिए रखे जाते हैं, इसलिए मालिक उन्हें प्रदर्शित करते हैं और ऊंची कीमत बताते हैं, पर वास्तव में वे उन्हें उस दर पर बेचते नहीं हैं. यह अपने पास मौजूद संपत्ति का एक मूल्य तय करने जैसा है.

यह भी पढ़ें

पुष्कर मेले में दिखा 15 करोड़ का घोड़ा, जानें कौन सी है सबसे महंगी नस्ल

पुष्कर मेले में लाखों में बिक रहे जानवर, सरकार ने खोला GST कैंप, करोड़ों की कीमत वाले घोड़ों का राज भी खुला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pushkar Mela, Pushkar Fair, Pushkar Fair Highlights, Pushkar Mela News, Viral News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com