Hypertension: हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन आज के समय की गंभीर समस्या में से एक है. इसमें रक्त वाहिकाओं से खून तेज़ी से बहने लगता है, जो हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर, स्ट्रोक सहित कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है. हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) में हमारी डाइट भी अहम भूमिका निभाती है. हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करके कुछ हद तक हम इस समस्या को कंट्रोल कर सकते हैं. आपको बता दें कि WHO के अनुसार दुनिया भर में 30-79 वर्ष की आयु के लगभग 128 करोड़ वयस्क इस समस्या से पीड़ित हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इसमें पानी हमारी मदद कर सकता है. जी हां ये हम नहीं बल्कि, एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर आप शरीर को अच्छी तरह हाइड्रेट रखा जाए, तो ब्लड प्रेशर के लेवल को सही रखने में मदद मिल सकती है.
हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में पानी कितना कारगर है- How effective is water in controlling high blood pressure?
एक्सपर्ट के अनुसार रोज़ाना कम से कम 8 गिलास पानी ज़रूर पीना चाहिए. ये सिर्फ ब्लड प्रेशर ही नहीं बल्कि, हर व्यक्ति को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभा सकता है. पानी ब्लड को डिटॉक्स करता है, जिससे टॉक्सिन्स और गंदगी निकल जाती है. साथ ही पानी एक्स्ट्रा सोडियम को भी शरीर से बाहर निकालने में मददगार माना जाता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Cholesterol को कम करने से लेकर Immunity को बढ़ाने तक, जानें पपीता खाने के अद्भुत फायदे

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद है इस फल के जूस का सेवन-
क्रेनबेरी एक ऐसा फल है जो स्वाद और सेहत के गुणों से भरपूर माना जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट ब्लड प्रेशर के मरीजों को क्रेनबेरी जूस पीने की सलाह देते हैं. असल में क्रेनबेरी में विटामिन सी, एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के साथ-साथ हाइपरटेंशन को भी कम करने में मदद कर सकते हैं.
Haemoglobin की मात्रा को बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स- Expert Suggests
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को किन चीजों से दूरी बना कर रखनी चाहिए-
- नमक का ज्यादा सेवन न करें.
- शराब का सेवन न करें.
- स्मोकिंग से दूरी बनाएं.
- फैट वाली चीजों को कम खाएं.
- तनाव कम लें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं