रोटी का तवा कैसे चमकाएं? लोहे का तवा कैसे साफ करें.
Copilot
रोज-रोज रोटियां या परांठे बना-बना कर लोहे का तवा अक्सर काला, चिकना और जला हुआ सा हो जाता है. कई बार तो उस पर तेल और जंग की ऐसी परत जम जाती है जिसे सामान्य बर्तन धोने वाले साबुन से छुड़ाना बहुत मुश्किल काम लगता है. अगर आपके घर का तवा भी कुछ ऐसा ही दिख रहा है, तो अब आपको घबराने या घंटों मेहनत करने की बिल्कुल ज़रूरत नहीं है. यूट्यूबर डोली तोमर ने अपने एक वीडियो में लोहे के जले और चिकने तवे को सिर्फ 2 मिनट में चमकाने का एक बहुत ही आसान तरीका शेयर किया है.
कैसे साफ करें लोहे का तवा-
सामग्री-
- विनेगर (सफ़ेद सिरका)
- आधा कटा हुआ नींबू
- एक कांटा (Fork)
- बर्तन साफ़ करने वाला स्टील या नॉर्मल स्क्रबर
विधि-
- सबसे पहले गैस ऑन करें और तवे को उस पर रख दें. गैस की फ्लेम को बिल्कुल धीमा रखें और तवे को थोड़ा गरम होने दें.
- जब तवा हल्का गरम हो जाए, तो उस पर लगभग एक बड़ा चम्मच विनेगर डालें और पूरे तवे पर फैला दें.
- अब आधे कटे हुए नींबू में एक कांटा फंसा लें. कांटा फंसाने से आपका हाथ तवे की गर्मी से जलेगा नहीं. इस नींबू से तवे के चारों तरफ घुमाते हुए हल्के हाथों से रगड़ें.
- आप देखेंगे कि सिरका और नींबू मिलते ही तवे की चिकनाई और जली हुई परत ढीली होकर छूटने लगेगी.
- अगर सिरका सूखने लगे तो थोड़ा सा सिरका और डाल सकते हैं. इसके बाद स्क्रबर लेकर जहां-जहां कालापन या जंग लगी हो, वहां अच्छे से घुमाते हुए साफ़ कर लें.
- अब तवे को गैस से उतारकर नॉर्मल पानी से धो लें. आप देखेंगे कि तवे की सारी गंदगी बह जाएगी और तवा बिल्कुल साफ़ और चिकना नज़र आने लगेगा.
- तवे को धोने के बाद गैस पर दोबारा उल्टा करके 1 मिनट के लिए रख दें. इससे तवे की बची हुई नमी सूख जाएगी और उस पर दोबारा तुरंत जंग नहीं लगेगी.
ये भी पढ़ें- व्रत में चाय-कॉफी नहीं, शेफ संजीव कपूर की इस खास ड्रिंक को करें ट्राई, पूरे दिन रहेंगे एनर्जेटिक
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Tawa Saaf Karne Ka Tarika, Tawa Kaise Saaf Karein, Tawa Kaise Saaf Karen, Iron Pan, Kitchen Cleaning