किचन में इस्तेमाल होने वाले कपड़े जल्दी गंदे हो जाते हैं. इन पर तेल, मसाले और खाना पकाने की गंध जम जाती है, जिसे साफ करना मुश्किल हो जाता है. अगर रसोई के कपड़े या तौलिए को कुछ दिन तक साफ नहीं किया जाए तो ये बदबूदार हो जाते हैं. अक्सर लोग इन कपड़ों को पानी से धोकर ऐसे ही सुखा देते हैं. जिससे ये साफ तो दिखने लगते हैं, लेकिन इनमें जमी चिकनाई पूरी तरह नहीं निकलती. अगर आप भी अपनी रसोई के कपड़े की गंदगी और चिकनाई पूरी तरह साफ करना चाहते हैं तो इस आसान तरीके इसे चमका सकते हैं. यूट्यूब पर @sunitaramkikitchentoHome नाम के चैनल पर रसोई के कपड़े प्रेशर कुकर साफ करने का तरीका बताया है. चलिए आपको बताते हैं प्रेशर कुकर में रसोई के गंदे और चिकनाई भरे कपड़े मिनटों में कैसे साफ करें.
किचन के कपड़े की बदबू और चिकनाई कैसे साफ करें?
रसोई के कपड़ा रोज इस्तेमाल हो जाता है. इस पर पानी, तेल और खाने की गंदगी जमा हो जाती है, जिससे इनमें धीरे-धीरे नमी और गंदगी की वजह से बैक्टीरिया और बदबू हो जाती है.
- प्रेशर कुकर
- 1 चम्मच बेकिंग सोडा
- 1 चम्मच लिक्विड डिटर्जेंट
- 2 से 3 नींबू कटे हुए नींबू
इसे साफ करने के लिए सबसे पहले कुकर में इतना पानी डालें कि उसमें कपड़े अच्छी तरह डूब जाएं. अब पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा, थोड़ा लिक्विड डिटर्जेंट और कटे हुए नींबू डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब इस पानी में गंदे कपड़े डाल दें. अब कुकर का ढक्कन बंद करें, लेकिन सीटी निकाल दें. इसके बाद 5 से 7 मिनट तक पर गर्म करें. इसके बाद गैस बंद करके कपड़ों निकालकर साफ पानी से अच्छी तरह धो लें.
गर्म पानी और बेकिंग सोडा मिलकर कपड़ों में जमी गंध को कम करने में मदद करता है. इसके साथ ही ये तेल और मसालों के हल्के दाग ढीले कर देता है और कपड़े साफ नजर आते हैं. इसके बाद गर्म पानी से धोने पर ये ज्यादा साफ हो जाते हैं और लास्ट में इन्हें धूप में अच्छे से सूखने दें.
यह भी पढ़ें:- तांबे और पीतल के बर्तनों को गेहूं से साफ करें, पुराने से पुराना बर्तन भी चमक उठेगा नए जैसा
यह भी पढ़ें:- पौधों में प्याज के छिलके कैसे डालने चाहिए? प्याज के छिलकों से बनाएं 3 तरह की शक्तिशाली खाद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं