विज्ञापन

पंजाब चुनाव की तैयारी, राजस्थान में जीत, गहलोत का CM फेस वाला दावा... सचिन पायलट ने खुलकर बताई हर रणनीति

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने एनडीटीवी से हुई खास बातचीत में पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारी, राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत सहित कई मुद्दों पर खुलकर बात की है.

सचिन पायलट ने एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में कई मुद्दों पर खुलकर बात की है.
NDTV
  • सचिन पायलट ने पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की व्यापक यात्रा और अभियान की तैयारियों की जानकारी दी है.
  • राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की जीत को जनता का सरकारों के प्रति विरोध बताया गया है.
  • कांग्रेस में सीएम उम्मीदवार घोषित नहीं किए गए हैं, चुनाव के समय स्थिति के अनुसार निर्णय होगा.
नई दिल्ली:

पंजाब में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होना है. कांग्रेस इस चुनाव के लिए पूरी तैयारी से जुटी है. सचिन पायलट के प्रभारी बनने के बाद पंजाब में कांग्रेस की टीम में कई बड़े बदलाव हुए है. इन बदलावों का क्या असर होगा, पंजाब चुनाव के लिए कांग्रेस की रणनीति क्या है, इन सब मुद्दों पर सचिन पायलट ने एनडीटीवी से खुलकर बात की है. उन्होंने हाल ही में राजस्थान के पंचायत चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत पर भी बात रखी. राजस्थान पंचायत चुनाव में मिली जीत पर सचिन पायलट ने कहा कि ये जीत राजस्थान की जनता की है, जिसने राज्य और केंद्र सरकार दोनों को जवाब दिया है. 

राजस्थान पंचायत चुनाव में मिली जीत पर क्या बोले पायलट? 

पायलट ने कहा कि राजस्थान  में डबल इंजन की सरकार है और लोगों ने दोनों के प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया है. आने वाले दिनों में केंद्र में भी यही होगा, बीजेपी को आत्मचिंतन की जरूरत है. नगरपालिका में हम इसलिए नहीं जीत पाए कि वहां उन्होंने अपने ढंग से परिसीमन किया कोई वार्ड 500 का तो कोई 5000 का,मगर फिर भी हमारे वोटों का अंतर 1 फीसदी से कम था.

गहलोत के सीएम दावे पर भी बोले पायलट

पंचायत चुनाव में हमारा वोट बीजेपी से 5 फीसदी अधिक है. आप तीन साल काम मत किजिए केवल प्रचार करने से कुछ नहीं होगा.वहां खाद पुलिस के पहरे में बंट रही है,मनरेगा बंद है. राजस्थान में बीजेपी का इकबाल खत्म हो गया है, हमने मोमेंटम गेन किया है और इसको बना कर रखने की जरूरत है. जहां तक कांग्रेस CM की बात है तो चुनाव 2028 में है, जब चुनाव होंगे तब देखा जाएगा. CM पद का मामला खुला हुआ है.

पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर क्या बोले सचिन पायलट? 

सवाल: पंजाब में इतनी यात्राएं क्यों हो रही हैं, जिसे देखो यात्रा कर रहा है. कांग्रेस की यात्रा कौन सी है?

सचिन पायलट: 4 नवंबर को राहुल जी ने संगरूर में रैली की. हमारी पैदल यात्रा भी हो रही है, साइकिल यात्रा भी हो रही है, बस यात्रा भी हो रही है.जिले में, संभाग में, गांव में, शहर में, हर जगह हम लोग यात्रा कर रहे हैं और प्रोग्राम करना पड़ेगा हम लोगों को. क्योंकि पौने पांच साल में इस सरकार ने पूरा भट्ठा बैठा दिया और कोई कुछ भी कहे लेकिन पंजाब के नेता हैं वो समझ रहे हैं कि ये चुनाव पंजाब के लोगों का चुनाव...

सवाल: चन्नी साहब अपनी साइकिल लेके घूम रहे हैं, राजा वड़िंग अपनी यात्रा पर हैं?

सचिन पायलट: हमारे पार्टी के कैंपेन कमेटी के चेयरमैन, उनकी यात्रा को शुरुआत करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष गए हम गए पूर्व अध्यक्ष राजा वड़िंग जी... प्रगट जी भी थे, सब साथ थे.

सवालः  आपकी नियुक्ति तो इसलिए हुई है ना कि सबको साथ लेकर के चलो, लेकिन सब अपना-अपना चेहरा चमकाने में लगा हुआ है कि नहीं, सीएम कैंडिडेट बनना चाहते हैं?

सचिन पायलट: राजनीति में अगर आपके पास एम्बिशन नहीं है तो आप फिर क्या पॉलिटिक्स करेंगे, लेकिन एम्बिशन इतनी है एक सीमा में, उसके बाद जनता फिर पार्टी फिर व्यक्तिगत... 

सवालः क्या इसी चक्कर में आप सीएम का चेहरा भी घोषित नहीं कर रहे हैं? 

सचिन पायलट: एक आधा आप उसमें छोड़ दीजिए. हां वो जब भी कैप्टन साहब किया था तब आप सत्ता में आए, जब भी चुनाव हुआ है. अलग राज्यों की बात, पंजाब के अंदर एक बार ऐसा हुआ था, वो विशेष परिस्थिति हो गई, लेकिन अधिकांश चुनाव हुए पंजाब के अंदर सीएम कैंडिडेट या कहीं भी घोषित नहीं किया गया.कैप्टन साहब के समय केवल एक बार हुआ.

सवाल: क्या पंजाब में कांग्रेस में कैप्टन साहब की वापसी हो सकती है?

सचिन पायलट: सोनिया गांधी के किताब लॉन्च कार्यक्रम में वो आए थे. वो एक गैर राजनीतिक कार्यक्रम था. जहां वो सद्भावनापूर्वक शामिल हुए. लेकिन राजनीति में कब क्या होगा उससे इंकार नहीं कर सकते हैं.

सवाल: क्या कैप्टन आ सकते हैं?

सचिन पायलट: उनको क्या करना है यह वो तय करेंगे लेकिन जो मैंने मीडिया में देखा है या पढ़ा है उससे लगता है कि वो बीजेपी में खुश नहीं हैं. देखते हैं क्या होता है. कैप्टन साहब ने जो भी किया है अपनी गरिमा बना कर रखी है.

सवाल: कैप्टन साहब के आने से कांग्रेस को फायदा ही होगा?

सचिन पायलट: कोई भी भाजपा और आम आदमी पार्टी को हराने के लिए हमारे साथ आता है तो उनका स्वागत है.

सवाल: क्या पंजाब में कांग्रेस एमपी के परिवार वालों को भी टिकट देगी?

सचिन पायलट: अगर कोई व्यक्ति टिकट चाहता है, उस व्यक्ति ने काम किया है, मेरिट के आधार पर टिकट पार्टी करेगी और मैंने पहले भी कई बार कहा है, इसमें कोई दबाव नहीं है. किसी का बेटा होना डिसक्वालिफिकेशन नहीं है और ना ही क्वालिफिकेशन है. जीत की संभावना ही असल आधार है. कैंडिडेट जीताऊ होना चाहिए.यदि आप जीतनेवाले हो तो पार्टी आपको टिकट देगी.

सवाल: पंजाब में आपके प्रभारी बनने के बाद कई बड़े बदलाव हुए, नेताओं के ईगो का इलाज भी हुआ?

सचिन पायलट: ईगो की बात नहीं है. मसला ये है कि जब पंजाब के लोगों को आज बदलाव चाहिए, देखिए कई दल चुनाव लड़ रहे हैं पंजाब में, लेकिन सब जानते हैं कि वहां पर सरकार कौन बना रहा है. पंजाब के लोग बहुत सराहनीय हैं, बहुत मैच्योर हैं, वो अपना वोट बर्बाद नहीं करते, अगर उनको पता है कि  आम आदमी पार्टी की सरकार नहीं आ रही है तो वो वोट नहीं करेंगे. चुनाव की घोषणा और आचार संहिता लगते आम आदमी पार्टी की सरकार कोलैप्स कर जाएगी. जब लोगों को लगेगा कि ये सरकार नहीं बना पा रहे हैं तो वो उनको वोट ही नहीं देंगे. लोगों ने कांग्रेस की सरकार को देखा है. पंजाब ने हमेशा विकास की तरफ देखा है.

सवाल: दूसरा गठबंधन होने वाला है, बीजेपी-अकाली दल, तो क्या कहेंगे?

सचिन पायलट: जिस मुद्दें को लेकर गठबंधन टूटा था क्या वो खत्म हो गया.होना चाहिए, उनका अपना मसला है, आज बीजेपी का वहां कोई बहुत ज्यादा है नहीं शायद एक ही विधायक है और अकाली का भी.अब दोनों दल जानते हैं कि आपस में रहेंगे तो हो सकता है कि बन जाए, तो मुझे नहीं लगता कि लोग इतने जो... अवसरवादिता को इतनी जल्दी एक्सेप्ट करेंगे.

सवाल: पहली लिस्ट कब आएगी?आम आदमी पार्टी की तो आ गई?

सचिन पायलट: आम आदमी पार्टी की लिस्ट इसलिए आई कि लोग छोड़-छोड़ के जा रहे हैं. अब जब अनाउंस कर देते हैं तो लोगों को थोड़ा सोचना पड़ता है कि छोड़ेंगे नहीं छोड़ेंगे. बहुत सारे लोग उस पार्टी के थे जा रहे हैं. उनके साथ सांसद, राज्यसभा के थे, वो छोड़ के एनडीए में चले गए. दो विधायक मेरे ख्याल से बीजेपी चले गए, एक बंद कर दिया है.

यह भी पढ़ें - पंजाब चुनाव 2027: पिछली हार से कांग्रेस ने ली है सबक, टिकट बंटवारे पर फूंक-फूंक कर रख रही है कदम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sachin Pilot, Sachin Pilot News, Punjab Assembly Election, Rajasthan Panchayat Chunav, Punjab Assembly Elections 2027
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com