बाजार से अमरूद खरीदने जा रहे हैं, तो एक बार ठहर जाइए. बाजार में मिल रहे अमरूद में कीड़ा है या नहीं, अगर आप यह पता नहीं कर पाते हैं, तो परेशान मत होइए. दरअसल, जो अमरूद आपको हरे और टाइट दिखते हैं, उनमें भी कीड़े हो सकते हैं. अमरूद में कीड़े इतने छोटे होते हैं कि अमरूद काटने के बाद भी आप पता नहीं कर पाएंगे कि इसके अंदर कीड़ा है या नहीं. चलिए आपको मिनटों में कीड़ा पता करने की ट्रिक बताते हैं, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें बताया गया है कि कैसे आप मिनटों में अमरूद के कीड़े बाहर निकाल सकते हैं.
अमरूद से कीड़े कैसे हटाएं | amrood ke kide kaise hataye
बाजार से अमरूद खरीद ले आए हैं, तो उसको फ्रीज में मत रखिए. इससे इससे पहले आप एक बड़े बर्तन में पानी ले लें और उसमें नमक डाल लीजिए. फिर उसमें सारे अमरूद डाल दीजिए. दस मिनट बाद अमरूद ध्यान से अमरूद देखेंगे तो आप पाएंगे अमरूद के अंदर जहां जहां छेद है, वहां से कीड़े बाहर निकल रहे हैं. इससे आपको पता चल जाएगा किस अमरूद में कीड़े हैं और किस में नहीं. इस तरीके से आप सही अमरूद छांट लेंगे.
इसके अलावा अमरूद से कीड़े निकालने का दूसरा तरीका है कि पानी को हल्का सा गर्म कर लें और उसमें सिरका मिला दें. फिर आप जो अमरूद बाजार से खरीद कर लाए हैं. उनको करीब दस मिनट तक उसमें डुबोए रखिए. आप देखेंगे कि छोटे छोटे कीड़े बाहर निकल आए हैं. अगर आप कुछ देर और रखेंगे तो सारे कीड़े मर जाएंगे.
अमरूद में कौन से कीड़े पाए जाते हैं?
दरअसल, अमरूद के अंदर दिखने वाले सफेद कीड़े मुख्य रूप से फ्रूट फ्लाई (फल मक्खी) के लार्वा होते हैं. वहीं अमरूद के फल और पेड़ पर कई अन्य कीट होते हैं, जो फल को खराब कर देते हैं.
यह भी पढ़ें: घर पर गमले में गाजर कैसे उगाएं? जानिए बीज लगाने से लेकर फसल तैयार होने तक का आसान तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं