विज्ञापन

भारतीय यूट्यूबर ने पहली बार देखा इंग्लैंड का गांव, बोला- 'इसने मेरी सोच को पूरी तरह बदल दिया'

यूट्यूबर ने कहा, 'हमें इनसे एक बात जरूर सीखनी चाहिए कि गांव का मतलब पिछड़ापन नहीं होता. गांव का असली मतलब है लग्जरी के साथ शांति से जीना.'

भारतीय यूट्यूबर ने पहली बार देखा इंग्लैंड का गांव, बोला- 'इसने मेरी सोच को पूरी तरह बदल दिया'
काश चौधरी ने कहा, 'एक जिंदगी मिली है. आपको ऐसे जरूर रहना चाहिए.'
Facebook@kaashchaudharyvlogs

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों इंडियन यूट्यूबर काश चौधरी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे इंग्लैंड के एक बेहद खूबसूरत गांव की सैर करा रहे हैं. कॉट्सवोल्ड्स इलाके के बर्टन ऑन द वॉटर गांव का नजारा देखकर यूट्यूबर पूरी तरह फिदा हो गए. वीडियो में उन्होंने दिखाया कि कैसे यहां घरों के बाहर करोड़ों की लग्जरी गाड़ियां खड़ी होने के बावजूद लोग बिना किसी दिखावे और अमीर-गरीब के भेदभाव के, एकदम शांत और प्रकृति के करीब जिंदगी जीते हैं.

सन्नाटे में जीते हैं लोग, बस पक्षियों की आती है आवाज

काश चौधरी ने वीडियो में बताया कि यह कोई सिर्फ घूमने के लिए बनाया गया टूरिस्ट स्पॉट नहीं है, बल्कि यहां इंग्लैंड के आम लोग रहते हैं. चारों तरफ हरे-भरे पेड़-पौधे हैं और हर घर के बाहर मर्सिडीज जैसी महंगी और रॉयल गाड़ियां खड़ी हैं. इसके बावजूद पूरे गांव में गजब की शांति है.

यूट्यूबर ने कहा, 'यहां इतना सन्नाटा है कि सिर्फ मेरी व्लॉगिंग की आवाज आ रही है. गलियों में चलते हुए आपको सिर्फ पक्षियों के चहचहाने की आवाज सुनाई देगी. यहां के लोगों को शोर-शराबा बिल्कुल पसंद नहीं है, इसलिए वे बिना किसी को डिस्टर्ब किए सुकून से रहना पसंद करते हैं.'

न अमीर-गरीब का फेर, एक जैसे हैं सभी के घर

इस गांव की सबसे बड़ी खासियत यहां के घरों की बनावट है. गांव में लगभग हर घर एक जैसा दिखता है. दीवारों के पत्थर, ईंटें, छतों का रंग, बाउंड्री और यहां तक कि घरों के गेट का रंग भी एक जैसा ही है. इसके पीछे सरकार का एक खास नियम और यहां के लोगों की बेहतरीन सोच है.

काश ने इसकी वजह समझाते हुए कहा, 'इनका मानना है कि अगर किसी के पास 10 करोड़ हैं, किसी के पास 20 करोड़ और किसी के पास 10 लाख, और सब अपनी मर्जी से अलग-अलग तरह के घर बनाने लगें, तो गांव की खूबसूरती और पहचान खत्म हो जाएगी. सरकार ने साफ कह रखा है कि आप घर छोटा बनाएं या बड़ा, लेकिन उसका स्टाइल और रंग-रूप गांव जैसा ही रहेगा.'

गांव का मतलब पिछड़ापन नहीं, सुकून भरी जिंदगी है

आमतौर पर हमारे यहां गांव का नाम सुनते ही गरीबी या पिछड़ेपन की तस्वीर दिमाग में आती है, लेकिन इंग्लैंड का यह गांव इस सोच को पूरी तरह बदल देता है. लंदन जैसे बड़े शहरों में रहने वाले लोग भी वीकेंड पर यहां सुकून के पल बिताने आते हैं.

यहां देखें पूरा वीडियो:-

'गांव का मतलब गरीबी नहीं होता'

फेसबुक पर इस वीडियो को देखने के बाद लोग अलग-अलग रिएक्शन्स दे रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, 'आपने एकदम सही कहा. गांव का मतलब गरीबी नहीं होता.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'गड्ढे तो इनकी सड़कों में भी हैं.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'शायद वहां बंदर नहीं होंगे, इसीलिए पेड़ पौधे हैं.'

चौथे यूजर ने लिखा, 'अपने देश का गांव ज्यादा सुंदर लगता है.'

यह भी पढ़ें | इंडियन स्टूडेंट ने 1 मिनट में बताया चीन और भारत की ट्रेनों का अंतर, लोग देने लगे एंटी-नेशनल का ताना

यह भी पढ़ें | रोमानिया की महिला ने बताया भारत में रहने का एक्सपीरियंस, बोलीं- '7 चीजों में यूरोप से बेहतर है इंडिया'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Youtuber, England, VILLAGE LIFE, Viral Video, Travel Experience
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com