India vs New Zealand LIVE Score Day 5 Updates, IND vs NZ Test LIVE Updates: न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. पांचवें बल्लेबाज के रूप में टॉम ब्लंडल आउट हुए हैं. जिन्हें अंशुल कम्बोज ने पवेलियन का रास्ता दिखाया है. उनका शानदार कैच विकेट के पीछे ऋषभ पंत ने पकड़ा. आउट होने से पूर्व ब्लंडल ने छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 54 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 27.77 की स्ट्राइक रेट से 15 रन बनाने में कामयाब रहे. कीवी टीम का स्कोर 77 ओवरों में 5-176 रन है. न्यूजीलैंड की तरफ से दूसरी पारी में आउट होने वाले बल्लेबाज कैप्टन टॉम लेथम (00), डेवन कॉन्वे (65), हेनरी निकल्स (31), रचिन रविंद्र (37) और टॉम ब्लंडल (15) हैं. डैरिल मिचेल (18) और ग्लेन फ़िलिप्स (00) क्रीज पर जमे हुए हैं. भारत की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा को दो और जसप्रीत बुमराह, अंशुल कम्बोज एंव वॉशिंगटन सुंदर को क्रमशः एक-एक सफलता हाथ लगी है. Live Scorecard)
India vs New Zealand LIVE Score Day 5, IND vs NZ Test LIVE Updates
India vs New Zealand LIVE: न्यूजीलैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन, कंबोज ने किया ब्लंडल का शिकार, पंत ने पकड़ा शानदार कैच
न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. पांचवें बल्लेबाज के रूप में टॉम ब्लंडल आउट हुए हैं. जिन्हें अंशुल कम्बोज ने पवेलियन का रास्ता दिखाया है. उनका शानदार कैच विकेट के पीछे ऋषभ पंत ने पकड़ा. आउट होने से पूर्व ब्लंडल ने छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 54 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 27.77 की स्ट्राइक रेट से 15 रन बनाने में कामयाब रहे. कीवी टीम का स्कोर 77 ओवरों में 5-176 रन है. न्यूजीलैंड की तरफ से दूसरी पारी में आउट होने वाले बल्लेबाज कैप्टन टॉम लेथम (00), डेवन कॉन्वे (65), हेनरी निकल्स (31), रचिन रविंद्र (37) और टॉम ब्लंडल (15) हैं. डैरिल मिचेल (18) और ग्लेन फ़िलिप्स (00) क्रीज पर जमे हुए हैं. भारत की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा को दो और जसप्रीत बुमराह, अंशुल कम्बोज एंव वॉशिंगटन सुंदर को क्रमशः एक-एक सफलता हाथ लगी है.
India vs New Zealand LIVE: भारत को 5वें विकेट की दरकार, मिचेल-ब्लंडल क्रीज पर जमे, NZ 176/4
भारतीय टीम को पांचवें विकेट की दरकार है. डेरिल मिचेल (18) और टॉम ब्लंडल (15) क्रीज पर पैर जमाने का प्रयास कर रहे हैं. कीवी टीम का स्कोर 77 ओवरों में 176/4 रन है.
India vs New Zealand LIVE: भारत को मिली चौथी सफलता, कृष्णा के शिकार बने रचिन, राहुल ने कैच से लूट लिया महफिल
प्रसिद्ध कृष्णा ने भारतीय टीम को चौथी सफलता दिला दी है. उन्होंने विपक्षी टीम के बल्लेबाज रचिन रविंद्र को आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व रविंद्र ने चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 129 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 28.68 की स्ट्राइक रेट से 37 रन बनाने में कामयाब रहे. रचिन रविंद्र का शानदार कैच केएल राहुल ने पकड़ा. कीवी टीम का स्कोर 60 ओवरों में 4-139 रन है.
India vs New Zealand LIVE: सुंदर ने किया कमाल, कॉनवे आउट
भारतीय टीम को दूसरी पारी में तीसरी सफलता डेवोन कॉनवे के रूप में हाथ लगी है. जिन्हें वॉशिंगटन सुंदर ने पंत के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व कॉनवे ने पारी का आगाज करते हुए कुल 165 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 65 रन बनाने में कामयाब रहे.