विज्ञापन

Kada Prasad Recipe: कड़ा प्रसाद कैसे बनाया जाता है? जानिए घर पर गुरुद्वारे जैसा प्रसाद बनाने का तरीका, नोट कर लें रेसिपी

कड़ा प्रसाद बेहद नरम और घी से भरपूर होता है. आप कुछ आसान चीजों और सही विधि की मदद से आप घर पर भी गुरुद्वारे जैसा स्वादिष्ट कड़ा प्रसाद बना सकते हैं. आइए जानते हैं घर पर कड़ा प्रसाद बनाने की विधि.

Kada Prasad Recipe: कड़ा प्रसाद कैसे बनाया जाता है? जानिए घर पर गुरुद्वारे जैसा प्रसाद बनाने का तरीका, नोट कर लें रेसिपी
घर पर कड़ा प्रसाद कैसे बनाएं?
Photo Credit: NDTV

How to Make Kada Prasad at Home Recipe: गुरुद्वारे में मिलने वाले गर्मागर्म कड़ा प्रसाद का स्वाद और खुशबू बेहद खास होती है. घी से भरपूर और नरम ये प्रसाद श्रद्धा और सेवा भाव का प्रतीक माना जाता है. अच्छी बात ये है कि कुछ आसान चीजों और सही विधि की मदद से आप घर पर भी गुरुद्वारे जैसा स्वादिष्ट कड़ा प्रसाद बना सकते हैं. ऐसे में अगर आप भी गुरु पर्व के पावन अवसर पर घर पर कड़ा प्रसाद बनाने का विचार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको घर पर कड़ा प्रसाद बनाने की सही विधि बताने जा रहे हैं. इसकी जानकारी यूट्यूब पर @bharatzkitchenHINDI नाम के चैनल से शेयर की गई है.

कड़ा प्रसाद बनाने के लिए सामग्री

  • 2 कप गेहूं का आटा
  • 2 कप चीनी
  • 2 कप देसी घी
  • 4 कप पानी

यह भी पढ़ें: बिना बेले बाजरे की रोटी कैसे बनाएं? अपनाएं ये आसान तरीका, नहीं फटेगी-टूटेगी रोटी

कड़ा प्रसाद बनाने की रेसिपी

कड़ा प्रसाद बनाने के लिए सबसे पहले एक भारी तले की कड़ाही में देसी घी गर्म करें. अब इसमें आटा डाल दें और लगातार चलाते हुए मध्यम से धीमी आंच पर भूनें. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कड़ा प्रसाद का असली स्वाद आटे को सही तरीके से भूनने पर निर्भर करता है. ऐसे में आप लगभग 20 से 30 मिनट तक आटे को धीमी आंच पर भूनें. भूनते समय आटे का रंग सुनहरा होने लगेगा और उसमें से घी अलग दिखाई देने लगेगा.

घर पर कड़ा प्रसाद कैसे बनाएं?

फिर जब आटा अच्छी तरह भुन जाए, तब उसमें सावधानी से पानी डालें. पानी डालते ही मिश्रण फूलने लगेगा और गाढ़ा हो जाएगा. इस दौरान लगातार चलाते रहें ताकि गांठें न बनें. अब इसमें चीनी डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं. धीरे-धीरे चीनी घुल जाएगी और मिश्रण गाढ़ा होकर चमकदार दिखाई देने लगेगा. कड़ा प्रसाद को तब तक पकाएं जब तक उसमें से घी अलग दिखने न लगे. यही वो स्टेज है जहां प्रसाद की बनावट और स्वाद सबसे बेहतर होता है. आपका कड़ा प्रसाद बनकर तैयार हो जाएगा.

स्वाद बढ़ाने के लिए रखें इन बातों का ध्यान

  • हमेशा धीमी आंच पर ही कड़ा प्रसाद बनाएं.
  • आटे को जल्दबाजी में न भूनें.
  • देसी घी का ही इस्तेमाल करें.
  • लगातार चलाते रहें ताकि मिश्रण जले नहीं.
  • प्रसाद बनाने के बाद कुछ मिनट तक ढककर रहने दें, इससे स्वाद और बेहतर हो जाता है.

यह भी पढ़ें: आंवले का खट्टा मीठा पापड़ कैसे बनाएं? चटपटा और स्वादिष्ट आंवला पापड़ बनाने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें: घर पर बनाएं बाजार जैसी गुलाब की खुशबू वाली काजू बर्फी, नोट करें आसान रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Food News, Kada Prasad Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com