- ज्यादा अदरक की चाय पीने से होंगे ये नुकसान!
- अदरक का ज्यादा सेवन बढ़ा सकता है एसिडिटी का खतरा.
- जानें ज्यादा अदरक की चाय पीने से क्या होंगे नुकसान.
Ginger Tea: सर्दियों में आप चाय पीना काफी पसंद करते होंगे! और चाय अगर अदरक (Ginger) डालकर बनी हो तो मजा ही आ जाता है. अदरक आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है! लेकिन, क्या आपको पता है कि ज्यादा अदरक की चाय (Ginger Tea) पीना आपके स्वास्थ्य के लिए नुकासानदायक हो सकता है. जी हां! अगर आप अदरक की चाय के दीवाने हैं तो आपको इसके नुकसानों के बारे में जरूर जानना चाहिए. अदरक कई घरेलू नुस्खों (Home Remedies) में इस्तेमाल किया जाता है. अदरक को अगर सीमित मात्रा में लिया जाए तो यह एसिडिटी (Acidity) के लिए रामबाण हो सकता है लेकिन, अगर आप अदरक का ज्यादा सेवन करते हैं तो खासकर चाय के साथ तो यह आपकी पेट में एसिडिटी बना सकता है. सिर्फ यही नहीं अदरक वाली चाय पीने से और भी कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं. यहां हम बता रहे हैं ज्यादा अदरक की चाय पीने के नुकसानों के बारे में...
Weight Loss With Yoga: पतला होना है, इन योगासनों से शर्तिया होता है लाभ
ज्यादा अदरक की चाय पीने से होंगे ये नुकसान!
1. ब्लड शुगर लेवल हो सकता है अनकंट्रोल
जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल बढ़ा हुआ होता है उनके लिए अदरक काफी फायदेमंद होता है. शुगर के रोगियों में, जिनका शुगर लेवल अक्सर सामान्य से कम रहता है, को अदरक के ज्यादा सेवन से बचना चाहिए. अदरक के ज्यादा सेवन से ब्लड शुगर लेवल यकायक कम हो सकता है, जिससे हाइपो ग्लाइसीमिया की स्थिति पैदा हो सकती है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Ginger Tea: ज्यादा अदरक की चाय पीने से ब्लड शुगर लेवल हो सकता है अनकंट्रोल
Surya Grahan 2019: आज यानि 26 दिसंबर को है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, बरतें ये सावधानियां
2. एसिडिटी होना
अदरक को सीमित मात्रा में लेने से आपको एसिडिटी में राहत मिल सकती है, लेकिन इसको चाय के साथ ज्यादा सेवन करने से आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है. जरूरत से ज्यादा लेने पर एसिडिक हो सकता है. शरीर में एसिड ज्यादा बनने लग जाता है और एसिडिटी का रोग पनपने लगता है.
3. ब्लडप्रेशर का खतरा
जिन लोगों को हाई ब्लडप्रेशर या बीपी की शिकायत रहती है, उनको सही तरीके से अदर का सेवन करने पर कई फायदे हो सकते हैं. लेकिन, जिनका ब्लडप्रेशर लो या कम रहता है, उन्होंने अगर अदरक का सेवन ज्यादा मात्रा कर लिया तो ब्लड प्रेशर के खतरा बढ़ सकता है.
Fruitology: आपका पसंदीदा फल खोलेगा राज, बताएगा कैसा है आपका नेचर और पर्सनालिटी!
Ginger Tea: चाय में ज्यादा अदरक लेने से बढ़ सकता है ब्लड प्रेशर का खतरा4. नींद उड़ जाना
रात को अदरक की चाय पीने से बचना चाहिए. कुछ लोग सोचते हैं कि रात को सोने से पहले अदरक की चाय पीने से लाभ होता है. लेकिन, ऐसा नहीं है सोते समय अदरक की चाय पीने से आपके नींद गायब हो सकती है.
Winter Diet: सर्दियों में घी खाने से कई बीमारियां रहती हैं दूर, कमाल के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान!
5. सीने में जलन होना
सर्दियों में अदरक वाली चाय पीने से आपको सर्दी-खांसी में लाभ मिल सकता है साथ चाय में हल्का-सा अदरक डाल कर पीने से चाय का स्वाद भी बढ़ता है और हाजमा या पाचन भी दुरुस्त हो सकता है. लेकिन, कुछ लोग चाय में हर बार जरूरत से ज्यादा अदरक डालकर पीते हैं. इससे सीने में जलन हो सकती है. कुछ लोगों को इससे पेट में जलन की शिकायत भी होने लगती है और उनका हाजमा खराब होने की आशंका बढ़ जाती है.
और खबरों के लिए क्लिक करें
Winter Diet: सर्दियों में ये 5 सुपरफूड्स रखेंगे दिल को हर बीमारी से दूर, और भी हैं कई फायदें
Benefits Of Amla: गुणों की खान है आंवला, सर्दियों में करेंगे सेवन, तो डायबिटीज भी होगा कंट्रोल!
Apple Side Effects: सेब खाने से होते हैं कई नुकसान! बढ़ सकता है ब्लड शुगर, हार्ट के लिए भी खतरनाक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं