विज्ञापन

ऑफिस में ढाबे जैसी चाय के लिए तरस जाते हैं आप? तो ये ट्रिक आजमाकर रोज पिएं कड़क टी

अगर आप चाय पीने के शौकीन हैं लेकिन ऑफिस वाली मशीन की चाय आपको पसंद नहीं है तो इस ट्रिक से बनाएं चाय, स्वाद ढाबे जैसा और हर कोई पूछेगा की कैसे बनाई है.

ऑफिस में ढाबे जैसी चाय के लिए तरस जाते हैं आप? तो ये ट्रिक आजमाकर रोज पिएं कड़क टी
ऑफिस में बनाएं कड़क ढाबे वाली चाय. ( Image-AI)

Office me Perfect Chai Kaisi Banaye: चाय पीने के शौकीन हैं तो आपको भी कड़क, देर तक अच्छे से पकी हुई चाय पसंद आती होगी. लेकिन इस तरह की चाय घर पर या फिर ढाबे पर ही मिल पाती है. ऐसे में ऑफिस में इस तरह की चाय पीना एक सपना जैसा लगता है. लोगों को ऑफिस की मशीन में बनी चाय पसंद नहीं आती है. क्योंकि से मशीन से बनी होती है और इसे काफी देर तक पकाया भी नहीं जाता है. इसलिए ये चाय वो मजा नहीं दे पाती जो सड़क किनारे ढाबे वाली चाय देती है. वही तेज खुशबू, गाढ़ा स्वाद और एकदम परफेक्ट कड़कपन. अगर आप भी ऑफिस में बैठकर इस तरह की चाय को मिस करते हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि आज हम आपको बताएंगे एक ऐसी ट्रिक जिसकी मदद से आप टी बैग वाली चाय या मशीन वाली चाय को भी अपनी पसंद की चाय बना सकते हैं. 

ढाबे, दुकानों या घर पर बनी चाय बनाने का राज बहुत सिंपल है, बस आपको सही तरीके के बारे में पता होना चाहिए. ढाबे पर मिलने वाली चाय में 70% दूध और 30% पानी का इस्तेमाल किया जाता ता है. इसके अलावा इसमें चाय की पत्ती का जो इस्तेमाल होता है वो काफी स्ट्रॉन्ग होती है और उसे अच्छे से उबाला जाता है. ताकि चाय पत्ती का पूरा फ्लेवर निकल कर आ पाए. इसके साथ ही इसमें हल्की सी अदरक और इलायची भी मिलाई जाती है जो इसके स्वाद को कई गुना ज्यादा बढ़ा देता है. इसके साथ ही इसे धीमे-धीमे देर तक पकाया जाता है और यही वजह है कि ये चाय गाढ़ी और कड़क बनती है. आखिर में डाली जाती है चाय. लेकिन ऐसा ऑफिस में पॉसिबल नहीं होता है. 

ये भी पढ़ें: चाय बनाते समय क्यों बनता है झाग? ये छोटी सी गलती सुधार ली तो दोगुना हो जाएगा स्वाद

Latest and Breaking News on NDTV

ऑफिस में ढाबे वाली चाय कैसे बनाएं

ऑफिस में आपके अदरक, इलायची नहीं मिलती है बस इसके फ्लेवर वाली टी बैग मिलते हैं. तो इन्हीं टी बैग का इस्तेमाल आपको सही तरीके से करना है. आपको चाय वाली मशीन से चाय लेनी है. फिर इस चाय को स्टीमर की मदद से थोड़ा गर्म करें. अब इस चाय को आप स्ट्रांग करने के लिए फ्लेवर वाला टी बैग डालें और अब बारी है असली खेल की. चाय के कप को आपको ओवन में रखना है. कुछ सेकेंड के लिए इसको ओवन में पकने के लिए रखें. इसके साथ ही देखते रहें कि ये उफन कर कप से बाहर ना निकलने पाए. जैसे ही आपको लगे चाय बाहर निकल जाएगी आपको ओवन को बंद कर देना है और कप को बाहर निकाल कर इसे अच्छे से मिक्स करना है. फिर से इसको ओवन में रखें तो इसी तरह से 1-2 बार उबाल आने दें. अब इस चाय में स्वादानुसार चीनी मिलाकर एक और उबाल लाएं और बाहर निकालकर इसके टी बैग को अच्छे से निचोड़कर बाहर कर लें. आपकी टेस्टी और पकी हुई चाय बनकर तैयार है.

हालांकि ये प्रोसेस थोड़ा टाइम टेकिंग है लेकिन यकीन मानिए इस तरह से चाय बनाकर पीने से आपको जो स्वाद मिलेगा जो आपको बाहर की चाय की याद शायद ही आने दे. तो अब अगली बार जब ऑफिस में चाय पीने का मन करे, तो इस आसान ट्रिक को जरूर आजमाएं. यकीन मानिए, एक कप चाय आपका पूरा मूड फ्रेश कर देगी.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
दीक्षा सिंह
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhaba Style Tea, Strong Tea Recipe, Office Tea Tips, Indian Chai Recipe, Kadak Chai Kaise Banaye, Tea Making Tips, Ginger Tea Benefits, Cardamom Tea Recipe, Office Hacks, Easy Tea Recipe, Ghar Jaisi Chai Office Me Kaise Banaye, Oven Me Chai Kaise Banaye, How To Make Tea In Oven, Perfect Tea In Oven Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com