विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2024

खाना खोलकर या ढककर किस तरह पकाना होता है सही? ICMR ने जारी की खाना पकाने को लेकर नई गाइडलाइन्स

How to Cook Food: खाना पकाना एक कला होती है. जिसे हर कोई अपने तरीके से बनाता है. कई लोग खाना पकाते समय कढ़ाई को ढक देते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि खाना पकाने का यह तरीका सही भी है या नहीं.

खाना खोलकर या ढककर किस तरह पकाना होता है सही? ICMR ने जारी की खाना पकाने को लेकर नई गाइडलाइन्स

How to Cook Food: खाना पकाना एक कला होती है. जिसे हर कोई अपने तरीके से बनाता है. कई लोग खाना पकाते समय कढ़ाई को ढक देते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि खाना पकाने का यह तरीका सही भी है या नहीं. खाना ढककर पकाना चाहिए या नहीं कि इसको लेकर  इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने इसे लेकर हाल ही में एक गाइडलाइन जारी की है.

ICMR की खाना पकाने को लेकर चेतावनी

ICMR के मुताबिक ढक्कन लगाकर खाना पकाने से न सिर्फ टाइम की बचत होती है बल्कि इस तरीके से खाना पकाने से उसमें पाए जाने वाली न्यूट्रिएंट्स भी बचे रहते है. अगर आप पैन को खोलकर खाना बनाते हैं तो ऐसा करने से उसके सारे पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं.

ICMR की जारी गाइडलाइन

ICMR ने जो गाइडलाइन जारी की है उसके मुताबिक ढक्कन को खोलकर खाना पकाने में समय ज्यादा लगता है. इसके साथ ही खुले में पकने की वजह से खाने के सारे पोषक तत्व भी नष्ट हो जाते हैं. वहीं जब आप खाना ढक्कन बंद करके खाना पकाते हैं तो ऐसा करने से खाने के पोषक तत्व बचे रहते हैं. वहीं बात करें हरी सब्जियों की तो उनको ढककर पकाने से उनका रंग तो बदलता है लेकिन उनके पोषक तत्वों का नुकसान भी नहीं होता है.

कई मर्ज का काल है आपके किचन में मौजूद ये चीज, पानी के साथ करना है सेवन, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

अगर आप खाना सही तरीके से पकाते हैं तो ऐसा करने से न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ता है बल्कि ये डाइजेशन के लिए भी बेहतर रहता है. इसके साथ ही इसमें पाए जाने वाले न्यूट्रिएंट्स का भी नुकसान नहीं होता है. इसलिए सही तरीके से कुकिंग करना बेहद जरूरी होता है. 

ICMR के मुताबिक प्रेशर कुकिंग और स्टीम कुकिंग साथ ही डीप फ्राइंग या रोस्टिंग के बजाय ढककर खाना पकाना चाहिए. वहीं सब्जियों में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स और  पॉलीफेनोल को बनाए रखने के लिए स्टीमिंग सबसे बेहतर तरीका हो सकता है. 

दाल पकाने का तरीका

ICMR ने कुछ समय पहले यह भी बताया था कि दाल को पकाने के लिए और उसमें पाई जाने वाली न्यूट्रीशनल क्वालिटी को बनाए रखने के लिए उसे उबालकर या प्रेशर कुकर में पकाया जाना बेहतर है. अगर आप दाल को ठीक तरीके से नहीं पकाएंगे तो इसमें पाई जाने वाली एंटी-न्यूट्रीशनल फैक्टर्स खत्म हो जाएंगे. 

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ICMR Guideline, How To Cook Food, Khana Pakane Ka Sahi Tarika Kya Hai, Khana Kaise Pakana Chaiye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com