विज्ञापन

द्वारका में दिखा कृष्ण का दिव्य संसार, अध्यात्म, कला और तकनीक का अनोखा संगम

द्वारका के सेक्टर-10 स्थित डीडीए ग्राउंड में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के जन्माष्टमी महोत्सव में श्रद्धालुओं को कृष्ण की लीलाओं के साथ जीवन में प्रेम, सेवा, सकारात्मक सोच और सामाजिक समानता का संदेश भी दिया गया.

द्वारका में दिखा कृष्ण का दिव्य संसार, अध्यात्म, कला और तकनीक का अनोखा संगम
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

द्वारका के सेक्टर-10 स्थित डीडीए ग्राउंड में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान (DJJS) द्वारा आयोजित 36वें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का दूसरा दिन भक्ति, कला और तकनीक के अनोखे मेल से खास बन गया. यहां भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके उपदेशों को नृत्य-नाटिकाओं, संगीत, एआई से बने दृश्यों और आध्यात्मिक प्रवचनों के जरिए प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को कृष्ण की लीलाओं के साथ जीवन में प्रेम, सेवा, सकारात्मक सोच और सामाजिक समानता का संदेश भी दिया गया. संध्या की शुरुआत दिव्य गुरु आशुतोष महाराज को समर्पित ‘गुरु वंदना' से हुई, जिसमें कत्थक और भरतनाट्यम का सुंदर मेल देखने को मिला.

कृष्ण की लीलाओं ने जीता दिल

‘श्याम अचानक आई गयी री' और ‘ऊधो, मोहे ब्रज बिसरत नाही' जैसी नृत्य-नाटिकाओं ने लोगों को भावुक कर दिया. ‘ग्वालों की टोली' में माखनचोरी लीला दिखाई गई, जबकि ‘ईश्वर मारते नहीं, तारते हैं' में जय-विजय के उद्धार की कथा प्रस्तुत हुई. ‘जन गण मन में कृष्ण' ने देश की अलग-अलग परंपराओं को कृष्ण भक्ति से जोड़ा और पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण व सामाजिक समानता जैसे मुद्दों का संदेश दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

एआई पवेलियन बना आकर्षण

महोत्सव में एआई एक्सपीरियंस पवेलियन भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा. यहां एआई होलोग्राम, ऑगमेंटेड रियलिटी और डिजिटल गेम्स के जरिए श्रद्धालुओं को कृष्ण के जीवन से जुड़ने का मौका मिला. ‘गोवर्धन चैलेंज' में लोगों ने जेस्चर-कंट्रोल से प्रतीकात्मक रूप से गोवर्धन पर्वत उठाया. वहीं, डिजिटल मटकी फोड़ के जरिए क्रोध, आलस्य और डिजिटल लत जैसी समस्याओं पर संदेश दिया गया.

Divya Jyoti Jagrati Sansthan Janmashtami celebration

Divya Jyoti Jagrati Sansthan Janmashtami celebration

सीएम रेखा गुप्ता ने की सराहना

इस कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल हुईं. उन्होंने संस्थान के आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यों की सराहना की. उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण केवल एक नाम नहीं, बल्कि एक विचार और दर्शन हैं, जो सदियों से लोगों का मार्गदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने प्रेम, मानवता, कर्म और धर्म की विजय को जन्माष्टमी का संदेश बताया.

यह भी पढ़ें:- कान्हा की कहानी, कथक की जुबानी, जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबीं डॉ. यास्मिन सिंह, 50 मिनट की प्रस्तुति ने जीता दिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Janmashtami, DJJS Janmashtami Mahotsav 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com