सत्तू की बर्फ़ी कैसे बनाएं?
NDTV
Sattu Barfi Recipe: रखी का त्योहार है और कुछ मीठा बनाना है लेकिन भाई है कि जिम की वजह से कुछ मीठा खाता ही नहीं है. हर समय हेल्दी, हेल्दी और हेल्दी. हर बार की तरह वही बेसन की बर्फी या लड्डू क्यों बनाने. इस बार थोड़ा बदलाव करते हुए भुने चने यानी सत्तू से एक स्वादिष्ट और पौष्टिक बर्फी तैयार कर सकते हैं. यह बर्फी न सिर्फ बेहद स्वादिष्ट और सॉफ्ट बनती है, बल्कि इसे बनाना भी काफी आसान है.
@HomeCookingShow ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसकी आसान रेसिपी भी शेयर की है
ये देखिए वीडियो...
सामग्री:
- भुना चना या सत्तू: 1 कप (250 ग्राम)
- दूध: 2 कप (लगभग 500 मिलीलीटर)
- देसी घी: 3 से 4 बड़े चम्मच
- पिसी मिश्री या चीनी: 1 कप
- इलायची पाउडर: 1 छोटा चम्मच
- कटे हुए मेवे: बादाम और पिस्ता (सजावट के लिए)
बनाने का तरीका
चना भूनना और उबालना:
- सबसे पहले पैन में एक छोटा चम्मच घी गरम करें.
- इसमें भुने चने डालें और हल्की आंच पर तब तक सेकें जब तक कि धीमी-धीमी खुशबू न आने लगे.
- अब इसमें 1 कप दूध मिलाएं और 8-10 मिनट तक पकने दें.
- जब चना दूध को सोखकर नरम हो जाए, तो आंच बंद करके इसे पूरी तरह ठंडा होने दें.
पेस्ट तैयार करना:
- ठंडे हुए चने को मिक्सी के जार में डालें.
- इसमें बचा हुआ 1 कप दूध मिलाकर थोड़ा गाढ़ा और दानेदार पीस लें.
मिश्रण की भुनाई:
- अब पैन में 2 चम्मच घी गरम करें और तैयार चने के पेस्ट को धीमी आंच पर भूनें.
- 2-3 मिनट बाद इसमें पिसी मिश्री मिश्री के पिघलते ही मिश्रण थोड़ा पतला होगा, लेकिन लगातार चलाते रहने पर यह धीरे-धीरे गाढ़ा होने लगेगा.
मावा जैसा टेक्सचर:
- जब मिश्रण पैन छोड़ने लगे, तब इसमें बचा हुआ घी और इलायची पाउडर मिलाएं.
- जब पूरा मिश्रण एकसार होकर हलवे या मावे की तरह कटोरी जैसा जमने लायक दिखने लगे, तब गैस बंद कर दें.
बर्फी सेट करना:
- एक ट्रे या टिन में थोड़ा घी लगाएं और तली में कटे हुए बादाम-पिस्ता फैला दें.
- अब तैयार गर्म मिश्रण को इसमें डालकर अच्छी तरह दबाते हुए समतल करें.
- ऊपर से हल्का-सा घी ब्रश कर दें ताकि नमी बनी रहे.
- इसे 5 से 6 घंटे के लिए सेट होने छोड़ दें.
काटना और परोसना:
- पूरी तरह सेट होने के बाद बर्फी को मनचाहे चौकोर या आयताकार टुकड़ों में काट लें.
- आपकी बेहद स्वादिष्ट और मुंह में घुलने वाली सत्तू बर्फी तैयार है.
इसे भी पढ़ें: किचन से धुआं कैसे निकालें? इन 4 देसी जुगाड़ से मिनटों में निकल जाएगा धुआं
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Rakshabadhan, Sweets Recipe, Sattu Recipes, Sattu Balls Recipe, Festival Sweets Recipe