विज्ञापन

Janmashtami 2026: जन्माष्टमी से पहले घर में ले आएं ये 4 चीजें, घर में रहेगी पॉजिटिविटी, सुख-समृद्धि का होगा वास

आज हम आपको 4 ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप जन्माष्टमी से पहले घर में ला सकते हैं. मान्यता है कि इन चीजों से घर में पॉजिटिविटी बनी रहती है और सुख-समृद्धि का वास होता है.

Janmashtami 2026: जन्माष्टमी से पहले घर में ले आएं ये 4 चीजें, घर में रहेगी पॉजिटिविटी, सुख-समृद्धि का होगा वास
जन्माष्टमी से पहले घर ले आएं ये चीजें
Photo Credit: NDTV

Janmashtami 2026: हर साल भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है. हिन्दू धर्म में जन्माष्टमी का पर्व बेहद खास और महत्वपूर्ण माना जाता है. इसे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. इस दिन सभी भक्त व्रत रखते हैं और लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना करते हैं. इस साल जन्माष्टमी का त्योहार 4 सितंबर को मनाया जाएगा. अभी से सभी लोगों ने घर में जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू कर दी हैं. अगर आपने भी जन्माष्टमी के लिए सामग्री खरीदना शुरू कर दिया है, तो ये खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको 4 ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप जन्माष्टमी से पहले घर में ला सकते हैं. मान्यता है कि इन चीजों से घर में पॉजिटिविटी बनी रहती है और सुख-समृद्धि का वास होता है.

1. मोर पंख

घर में मोर पंख रखना बेहद शुभ माना जाता है. ऐसे में इसे आप जन्माष्टमी से पहले घर पर लगा सकते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस घर पर रखने से नेगेटिविटी दूर होती है और सकारात्मकता का वास होता है. सााथ ही इससे राहु के अशुभ प्रभाव भी कम होते हैं.

2. तुलसी का पौधा

शास्त्रों के अनुसार श्री कृष्ण की पूजा में तुलसी का प्रयोग करना बेहद शुभ माना जाता है. ऐसे में अगर आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है, तो आप जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर घर ला सकते हैं. इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है और पॉजिटिविटी बनी रहती है. साथ ही तुलसी के पौधे को घर में लाने के बाद नियमित रूप से पूजाा भी जरूर करें.

3. बांसुरी

जन्माष्टमी के अवसर पर घर में बांसुरी लाना बेहद शुभ माना जाता है. ये भगवान कृष्ण की सबसे प्रिय वस्तुओं में से एक मानी जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बांसुरी से घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है और वास्तु दोष से भी छुटकारा मिलता है. इसके अलावाा बांसुरी घर में रखने से आर्थिक तंगी भी धीरे-धीरे दूर होने लगती है.

4. गाय और बछड़े की मूर्ति

जन्माष्टमी से पहले आप घर में गाय और बछड़े की मूर्ति भी ला सकते हैं. माना जाता है कि इस मूर्ति को घर में रखने से सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है. साथ ही इससे  ध्यान रहे कि आाप ऐसी मूर्ति ही खरीदें जिसमें कामधेनु गाय के साथ छोटा सा बछड़ा भी हो. 

यह भी पढ़ें: September 2026 Grah Gochar: सितंबर में 4 बड़े ग्रह बदलेंगे राशि, करियर-कारोबार से देश-दुनिया तक दिखेगा असर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Janmashtami 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com