Chana Dal Cutlet: आज के समय में लोगों की लाइफस्टाइल इतनी बिजी हो गई है जिसकी वजह से लोग अपने खानपान पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते हैं. जिसका असर सेहत पर सबसे ज्यादा पड़ता है. ऐसे में अगर आप कुछ स्मार्ट ट्रिक्स की मदद लेंगे तो आप अपने स्वाद से समझौता किए बिना नाश्ते से लेकर के डिनर तक हेल्दी चीजें खा सकते हैं. आज हम आपको बताएंगे ऐसे हेल्दी कटलेट्स जो आपके मुंह में पानी ला देंगे. अमूमन जब भी बात कटलेट की आती है तो वो तेल और मसाले से भरपूर होते हैं. आज हम आपको बताएंगे मूंग, चना दाल और क्विनोआ को मिलाकर बनाने वाले कटलेट की रेसिपी. जो कम तेल और मा बराबर मसालों से बनकर तैयार होंगे और इनका स्वाद भी ऐसा है कि आप एक बार इसे खाएंगे तो इसके दीवाने हो जाएंगे.
प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर है ये कटलेट
इस कटलेट को बनाने में दाल का इस्तेमाल हुआ है जो प्रोटीन से भरपूर होती है. वहीं बात करें क्विनोऔ की तो इसमें फाइबर और अमीनो एसिड्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इन दोनों को मिलकर तैयार किया गया कटलेट आपका पेट भरने के साथ ही आपके वेट लॉस में भी मदद करेगा. तो चलिए जानते हैं इन्हें बनाने की रेसिपी.
ये भी पढ़ें: आज क्या बनाऊं: नाश्ते में सिर्फ 5 मिनट में बनाएं राजस्थानी दूध फिन्नी, नोट करें रेसिपी

- मूंग दाल और किनोआ कटलेट रेसिपी
- पीली मूंग दाल (भिगोई हुई)
- चने की दाल (भिगोई हुई)
- क्विनोआ 1/2 कप (पका हुआ)
- उबले आलू या पनीर 1/2 कप (बाइंडिंग के लिए)
- हरी मिर्च और अदरक ( बारीक कटे हुए)
- मसाले (नमक, हल्दी, भुना जीरा पाउडर, और चाट मसाला)
- हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
- तेल (शैलो फ्राई करने के लिए)
कटलेट बनाने का तरीका
इस कटलेट को बनाने के लिए सबसे पहले भिगोई हुई मूंग दाल और चना दाल को मिक्सी में दरदरा पीस लें, ध्यान रखें कि दाल को बिल्कुल महीन नहीं पीसना है. अब इसको एक बाउल में निकालें इसमें पका हुआ किनोआ, मैश किया हुआ आलू/पनीर, मसाले और हरी मिर्च-अदरक को अच्छी तरह मिला लें. अब मिश्रण में 1 चम्मच नींबू का रस और थोड़ी सी सूजी या ओट्स का पाउडर मिलाएं. इन चीजों को मिलाने से कटलेट ज्यादा क्रिस्पी बनते हैं और तेल भी कम सोखते हैं. आपका कटलेट का मिश्रण बनकर तैयार है. अब हाथों पर थोड़ा सा तेल लगाएं और छोटी-छोटी टिक्कियां तैयार कर लें. एक नॉन-स्टिक पैन में हल्का तेल डालें और मीडियम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक सेंक लें. आपके प्रोटीन से भरपूर कटलेट बनकर तैयार हैं. इसे हरी चटनी या केचअप के साथ खाएं.
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं