विज्ञापन

जिम लवर्स के लिए परफेक्ट मील, 10 मिनट में बनाएं 20 ग्राम प्रोटीन वाला एवोकाडो टोस्ट

खाखरा, पनीर और एवोकाडो का कमाल, मिनटों में तैयार करें 20 ग्राम प्रोटीन से भरपूर स्नैक.

जिम लवर्स के लिए परफेक्ट मील, 10 मिनट में बनाएं 20 ग्राम प्रोटीन वाला एवोकाडो टोस्ट
कैफे-स्टाइल हाई प्रोटीन एवोकाडो टोस्ट.
NDTV

जिम जाने वाले लोगों की सबसे बड़ी टेंशन क्या होती है? प्रोटीन कहां से लाएं? अंडा खा-खाकर बोर हो गए, पनीर की सब्जी रोज नहीं खाई जाती, प्रोटीन पाउडर महंगा पड़ता है. तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक कैफे स्टाइल रेसिपी, जिसे हाल ही में (aruna_vijay_masterchef) मास्टरशेफ अरुणा विजय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. हम बात कर रहे हैं एवोकाडो टोस्ट की. लेकिन ये वो फीका वाला विदेशी टोस्ट नहीं है. ये है देसी तड़के वाला, पनीर भुर्जी वाला, खाखरा वाला एवोकाडो टोस्ट. इसमें आपको 20 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.

यहां देखें वीडियो- 

कैसे बनाएं कैफे-स्टाइल हाई प्रोटीन एवोकाडो टोस्ट-

पनीर भुर्जी के लिए-

  • तेल- 1 छोटा चम्मच
  • जीरा- ½ छोटा चम्मच
  • प्याज- 2 मध्यम, बारीक कटे हुए
  • हरी मिर्च- 2, बारीक कटी हुई
  • धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  •  लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  •  हल्दी पाउडर- ½ छोटा चम्मच
  •  नमक- स्वादानुसार
  •  केचप- 1 बड़ा चम्मच
  •  नींबू का रस- थोड़ा सा
  •  पनीर- 200 ग्राम, क्रम्बल किया हुआ
  •  हरा धनिया- एक मुट्ठी, बारीक कटा हुआ

एवोकाडो क्रेमा के लिए-

  • एवोकाडो- 2 मध्यम आकार के
  • नींबू का रस- आवश्यकता अनुसार
  • लहसुन- 3–4 कलियां
  • नमक- स्वादानुसार

असेंबली के लिए-

  • खाखरा
  • एवोकाडो क्रेमा
  • पनीर भुर्जी
  • लाल मिर्च पाउडर- गार्निशिंग के लिए
  • सेव- गार्निशिंग के लिए

विधि-

  1. एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें. इसके बाद कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च डालकर प्याज के नरम होने तक भूनें.
  2. अब इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक डालें और लगभग 1 मिनट तक पकाएं.
  3. इसके बाद केचप और क्रम्बल किया हुआ पनीर डालकर अच्छी तरह मिलाएं. भुर्जी को तब तक पकाएं जब तक सारी सामग्री अच्छी तरह एकसार न हो जाए. आखिर में थोड़ा सा नींबू का रस और कटा हुआ हरा धनिया मिलाकर गैस बंद कर दें.
  4. एवोकाडो क्रेमा बनाने के लिए एवोकाडो, नींबू का रस, लहसुन और नमक को ब्लेंडर में डालकर स्मूद और क्रीमी होने तक ब्लेंड करें.
  5. सर्व करने के लिए एक मिनी खाखरा लें. इसके ऊपर तैयार पनीर भुर्जी फैलाएं और फिर ऊपर से एवोकाडो क्रेमा पाइप या स्पून की मदद से डालें.
  6. आखिर में लाल मिर्च पाउडर और सेव छिड़ककर सर्व करें.

टिप्स-

  • एवोकाडो क्रेमा को हमेशा सर्व करने से ठीक पहले तैयार करें, इससे उसका रंग और फ्रेशनेश बनी रहती है.
  • पनीर भुर्जी को थोड़ा नम रखें, ताकि वह एवोकाडो बेस पर अच्छी तरह सेट हो सके.
  • सेव को सर्व करने से ठीक पहले डालें, ताकि उसका करारापन बना रहे.

ये भी पढ़ें-  आज क्या बनाऊं: बिना तेल के पानी वाला मिर्च का आचार कैसे बनाएं? नोट करें राजस्थान की पारंपरिक और सीक्रेट रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Avocado Toast, Protein Rich Snack, 20g Protein Snack, Avocado Toast Recipe Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com