विज्ञापन

अगर आप ज‍िम जाते हैं, तो रोजाना की प्रोटीन जरूरत को पूरा करेंगी घर में रखी ये चीजें, एक सर्व में म‍िलेगा 68.3g Protein

High Protein Meals: इस एक रेसिपी से आपको 68.3 ग्राम प्रोटीन आराम से मिल जाएगा. यहां जानें इसे बनाने की रेसिपी क्या है और कितनी देर में बनकर तैयार हो जाती है.

अगर आप ज‍िम जाते हैं, तो रोजाना की प्रोटीन जरूरत को पूरा करेंगी घर में रखी ये चीजें, एक सर्व में म‍िलेगा 68.3g Protein
हाई प्रोटीन कैसे लें?
NDTV

High Protein Meal Options: जिम तो जॉइन कर लिया है, लेकिन अब डाइट में क्या खाएं, ताकि आज का प्रोटीन पूरा हो जाए. इस सवाल ने आपको परेशान कर दिया है? कोई नहीं, यहां हम आपके साथ एक ऐसी टेस्टी और हाई प्रोटीन रेसिपी शेयर करने वाले हैं, जो जिम से आने के बाद आपकी प्रोटीन डाइट की दिक्कत को तो मिनटों में दूर कर सकती है.

चिकन के शौकीन, ये खास रेसिपी आपके लिए है, तो चलिए बिना देरी किए जानते हैं रेसिपी क्या है, इसकी हर सर्विंग में कितना प्रोटीन मिलेगा और बनाने में कितना समय लगेगा.

हर सर्विंग में आपके शरीर को कितना प्रोटीन मिलेगा?

एक बार खाने से आपको मिलेगा, 

  • 633 कैलोरी
  • 68.3 ग्राम प्रोटीन
  • 25.3 ग्राम कार्बोहाइड्रेट
  • 6.1 ग्राम शुगर
  • 26.4 ग्राम फैट
  • 2.9 ग्राम सैचुरेटेड फैट
  • 10.9 ग्राम फाइबर

इस हाई प्रोटीन मील को बनाने में कितना समय लगेगा?

आपकी ये टेस्टी मील 30 मिनट से भी कम में तैयार हो जाएगी.

एक बार में कितने लोग खा सकते हैं?

अगर आप एक बार इस मील को तैयार करते हैं, तो इसे दो लोग खा सकते हैं.

इसमें क्या-क्या चीजें नहीं हैं?

  1. इसमें ग्लूटेन नहीं है.
  2. इसमें नट्स जैसे बादाम, काजू, मूंगफली नहीं हैं.

क्या इसे गर्भावस्था में खाया जा सकता है?

गर्भावस्था में खाने के लिए सुरक्षित माना जाता है.

बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए होगा?

सामग्री:

  • 2 चिकन ब्रेस्ट (लगभग 350 ग्राम)
  • 1 बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल
  • 400 ग्राम उबले हुए चने
  • 1 नींबू का कद्दूकस किया हुआ छिलका और रस
  • 2 हरे प्याज (बारीक कटे हुए)
  • 10 चेरी टमाटर (चार टुकड़ों में कटे हुए)
  • ¼ खीरा (लगभग 100 ग्राम)
  • 10 ग्राम फ्रेश पुदीना पत्तियां
  • 10 ग्राम ताजी पार्सले पत्तियां
  • 2 बड़े चम्मच मेयोनीज
  • 2 छोटी मुट्ठी मिक्स सलाद पत्तियां
  • नमक (स्वादानुसार)
  • काली मिर्च (ताजी कुटी हुई)

बनाने का आसान तरीका:

  1. सबसे पहले चिकन ब्रेस्ट को अच्छी तरह से साफ कर लें.
  2. अब इसकी दोनों तरफ नमक और काली मिर्च लगाएं.
  3. एक पैन लें उसमें हल्का तेल डालकर मीडियम आंच पर गरम कर लें.
  4. अब मैरिनेट चिकन को अच्छी तरह से पकाएं.
  5. अब उबले हुए चनों को एक बाउल में डालकर ऊपर से नींबू का छिलका और रस मिला दें.
  6. अब इसमें हरा प्याज, चेरी टमाटर, खीरा, पुदीना, पार्सले, मेयोनीज और स्वादानुसार नमक मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें.
  7. जब चिकन ठंडा हो जाए उसे छोटे टुकड़ों में काट कर उसी बाउल में डाल दें.
  8. अब लास्ट में सलाद पत्तियों को डालकर काली मिर्च छिड़क दें.

इसे भी पढ़ें: बारिश के मौसम में बिस्किट और नमकीन को सीलन से बचाने के 3 देसी जुगाड़, जल्दी नोट कर लें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
High Protein Meals, High Protein Vegetable, High Protein Chickpea Salads, Chicken Breast Protein, High Protien Foods
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com