बारिश के मौसम में अक्सर खाने की चीजों में सीलन आ जाती है और बारिश का मौसम ही वो मौसम है जब आपका मन कुरकुरा और क्रिस्पी खाने का करता है. ऐसे में अगर आप भी मानसून में बाजार से बहुत सारे कुकीज और नमकीन के पैकेट ले आते हैं तो यकीनन आप साथ में एक दूसरी समस्या भी लेकर आए हैं. और वो समस्या है इन कुकीज और नमकीन में आने वाली सीलन. अब एक बार तो अपने कुरकुरे बिस्कुट और नमकीन का मजा लिया, लेकिन इसके बाद फिर वही सीलन भरे और नमी वाले नाश्ते से अब ऊब जाते हैं. तो आपको जरूरत है इन्हें स्टोर करने का सही तरीका जानने की. तो चलिए जानते हैं.
सील जाते हैं अगर बिस्कुट तो करें ये काम | Khule Hue Biscuit Namkeen Ko Nami Se Kaise Bachaye
फ्रिज में रखें
अगर बिस्कुट और नमकीन सील गए हैं, तो आप इन्हें फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं. इन्हें किसी पैकेट या डिब्बे में रखने से ये लंबे समय तक क्रिस्पी बने रह सकते हैं और आप क्रिस्पी बिस्कुट और नमकीन का मजा उठा सकते हैं.
एयरटाइट डिब्बे का इस्तेमाल करें
जिस भी डिब्बे में बिस्कुट या नमकीन रखें और उसका ढक्कन अच्छे से बंद नहीं है, तो वे जल्दी सील सकते हैं. अगर उन्हें लंबे समय तक क्रिस्पी बनाए रखना है, तो एयरटाइट डिब्बे में डालकर रखना फायदेमंद साबित हो सकता है.
चावल भी आ सकते हैं काम
चावल नमी सोखते हैं, ये तो आप सभी ने सुना ही होगा. इसलिए हम आपको एक और कारगर ट्रिक है कि कंटेनर में कुछ कच्चे चावल के दाने एक छोटी पोटली में बांधकर रख दें. इस ट्रिक की मदद से आप बिस्कुट और नमकीन को लंबे समय तक क्रिप्सी रख सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: अचानक निकोटिन के फायदे क्यों गिनाने लगा सोशल मीडिया? इंटरनेट पर छिड़ी बहस पर एक्सपर्ट्स ने क्या कहा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं