विज्ञापन

Healthy Pasta Recipe: बिना क्रीम और चीज के बनाएं तोरई वाला क्रीमी पास्ता, स्वाद भी शानदार और सेहत भी भरपूर

Healthy Pasta Recipe: क्रीमी पास्ता खाना पसंद है लेकिन ज्यादा क्रीम और चीज से बचना चाहते हैं? तोरई से बना यह हेल्दी पास्ता स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल है. एक बार इसे घर पर बनाकर देखिए, बच्चे भी बार-बार इसकी डिमांड कर सकते हैं.

Healthy Pasta Recipe: बिना क्रीम और चीज के बनाएं तोरई वाला क्रीमी पास्ता, स्वाद भी शानदार और सेहत भी भरपूर
Healthy Pasta Recipe
Pexels

Healthy Pasta Recipe: पास्ता बच्चों से लेकर बड़ों तक लगभग सभी को पसंद होता है. हालांकि, कई लोग इसे खाने से बचते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि पास्ता में बहुत ज्यादा क्रीम, चीज और कैलोरी होती है. अगर आप भी ऐसा सोचते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए है. आज हम आपको एक ऐसे पास्ता के बारे में बता रहे हैं जो स्वाद में क्रीमी है, लेकिन इसमें भारी मात्रा में क्रीम या चीज का इस्तेमाल नहीं किया जाता. इस खास रेसिपी में तोरई का उपयोग किया जाता है, जो इसे स्वादिष्ट बनाने के साथ-साथ पौष्टिक भी बनाती है. तोरई को अक्सर बच्चे पसंद नहीं करते, लेकिन जब इसी सब्जी को पास्ता की क्रीमी ग्रेवी में शामिल किया जाता है तो इसका स्वाद पूरी तरह बदल जाता है. यही वजह है कि यह रेसिपी उन लोगों के लिए भी अच्छी है जो अपनी डाइट में ज्यादा सब्जियां शामिल करना चाहते हैं.

हेल्दी पास्ता बनाने के लिए चाहिए ये चीजें- (Ingredients For Making Healthy Pasta)

  • 2 मध्यम आकार की तोरई
  • 1 बड़ा प्याज
  • 3 से 4 टमाटर
  • 100 ग्राम मखाने
  • 50 ग्राम काजू
  • 100 ग्राम पनीर
  • 2 चम्मच देसी घी
  • 250 ग्राम पास्ता
  • 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच मिक्स हर्ब्स
  • नमक स्वादानुसार
  • ऐसे तैयार करें हेल्दी पास्ता

हेल्दी पास्ता कैसे बनाएं? (How To Make Healthy Pasta)

  1. सबसे पहले तोरई को अच्छी तरह धोकर छील लें और छोटे टुकड़ों में काट लें. प्याज और टमाटर को भी बड़े टुकड़ों में काटकर अलग रख दें.
  2. अब एक पैन में एक चम्मच देसी घी गर्म करें. इसमें प्याज, टमाटर, तोरई, मखाने और काजू डाल दें. थोड़ा पानी मिलाकर ढक दें और सभी चीजों को नरम होने तक पकाएं.
  3. दूसरी तरफ एक बर्तन में पानी उबालें और उसमें पास्ता डालकर पकाएं. पास्ता जब नरम हो जाए तो उसका पानी निकालकर अलग रख लें.
  4. जब सब्जियों वाला मिश्रण ठंडा हो जाए, तो उसे मिक्सर में डालें. इसमें पनीर मिलाएं और अच्छी तरह पीसकर मुलायम पेस्ट तैयार कर लें. यही पेस्ट आपके पास्ता की क्रीमी ग्रेवी बनेगा.
  5. अब एक पैन में बचा हुआ घी गर्म करें और तैयार पेस्ट डाल दें. इसे कुछ मिनट तक पकाएं. अगर ग्रेवी ज्यादा गाढ़ी लगे तो थोड़ा पानी मिला सकते हैं.
  6. इसके बाद उबला हुआ पास्ता, नमक, काली मिर्च और मिक्स हर्ब्स डालकर अच्छी तरह मिला लें. दो से तीन मिनट तक पकाएं ताकि सभी स्वाद आपस में मिल जाएं.

इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप ज्यादा हेल्दी विकल्प चाहते हैं तो साधारण पास्ता की जगह मल्टीग्रेन या होल व्हीट पास्ता चुन सकते हैं. स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें अपनी पसंद की दूसरी सब्जियां भी मिला सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- पकाते समय चावल जल गए हैं? इन आसान किचन हैक्स से कम करें जले हुए चावलों की महक

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com