हर मां चाहती है कि जब वो अपने बच्चे को स्कूल लंच देकर भेजे तो वो उसे पूरा खाली करके ही लौटे. लेकिन अक्सर कई मांओं की सबसे बड़ी शिकायत ये रहती है कि बच्चे टिफिन में सब्जियां या पालक खाना पसंद नहीं करते और अक्सर जंक फूड या पास्ता की जिद करते हैं. अगर आप भी रोज़-रोज़ बच्चों के टिफिन को लेकर परेशान रहती हैं, तो निशा मधुलिका की यह ग्रीन पास्ता रेसिपी आपके बड़े काम आ सकती है.
इस रेसिपी की सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने में ना तो किसी सॉस की जरूरत होती है और न ही एक्स्ट्रा चीज़ की. सिर्फ घर के सिंपल सामान, फ्रेश पालक और दूध की मलाई से यह हेल्दी और टेस्टी पास्ता बनकर तैयार हो जाता है.
कैसे बनाएं ग्रीन पास्ता रेसिपी- (How To Make Green Pasta Recipe)
सामग्री-
- नमक
- तेल
- चीनी
- पास्ता
- पालक
- हरी मिर्च
- हरा धनिया
- बटर
- अदरक
- शिमला मिर्च
- काली मिर्च
- मिक्स हर्ब
- मलाई
विधि-
- सबसे पहले एक बड़े बर्तन में पर्याप्त पानी गर्म करें. इसमें आधा चम्मच नमक और 2 चम्मच तेल डालें.
- पानी में जब बढ़िया उबाल आ जाए, तब पास्ता डालकर मध्यम आंच पर कुछ मिनट तक पकाएं.
- पास्ता सॉफ्ट हो जाए तो उसे तुरंत छानकर अलग बर्तन पर रख दें ताकि वह ओवरकुक ना हो.
- अब एक बर्तन में पानी गर्म करें. इसमें एक चौथाई चम्मच नमक और 1 चम्मच चीनी डालें. अब इसमें धोया हुआ पालक डालें और हल्का का उबाले और निकाल लें.
- ठंडा होने पर जार में पालक, थोड़ा हरा धनिया और 1 हरी मिर्च डालकर एकदम बारीक पीस लें.
- एक पैन में 2 टेबलस्पून बटर गर्म करें. इसमें बारीक कटा अदरक और शिमला मिर्च डालकर तेज फ्लेम पर हल्का सा भून लें.
- अब इसमें पिसा हुआ पालक का पेस्ट, नमक, आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर और 1 चम्मच मिक्स हर्ब्स डालें.
- इसे कुछ मिनट पकाएं, फिर इसमें 4 चम्मच घर के दूध की फ्रेश मलाई डालें. उबाल आने तक चलाएं, आपकी क्रीमी और हेल्दी ग्रीन सॉस तैयार है.
- अब तैयार सॉस में उबला हुआ पास्ता मिलाएं और कुछ मिनट तक अच्छे से चलाते हुए कुक करें. अगर आप चाहें तो ऊपर से थोड़ा सा चीज़ या चिली फ्लेक्स भी डाल सकते हैं.
ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: आयरन की कमी ही नहीं, कब्ज की समस्या भी होगी दूर, बस रोज खाएं ये एक लड्डू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं