विज्ञापन
This Article is From Oct 21, 2021

Benefits Of Turmeric Milk: सर्दियों में हल्दी वाला दूध पीने के अद्भुत फायदे

Health Benefits Of Turmeric Milk: सर्दियों के मौसम में हल्दी वाले दूध का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है. हल्दी एक ऐसा मसाला है जो हर घर में लगभग हर दिन इस्तेमाल किया जाता है. हल्दी को आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर माना जाता है.

Benefits Of Turmeric Milk: सर्दियों में हल्दी वाला दूध पीने के अद्भुत फायदे
Benefits Of Turmeric Milk: इंफेक्शन से बचने के लिए आप हल्दी वाले दूध का सेवन कर सकते हैं.
  • हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटी-बायोटिक के गुण पाए जाते हैं.
  • दूध को कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है.
  • हल्दी को आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर माना जाता है.

Health Benefits Of Turmeric Milk:   सर्दियों के मौसम में हल्दी वाले दूध का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है. हल्दी एक ऐसा मसाला है जो हर घर में लगभग हर दिन इस्तेमाल किया जाता है. हल्दी को आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर माना जाता है. हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटी-बायोटिक के गुण पाए जाते हैं. और दूध को कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है. जब ये दोनों को एक साथ मिला दिया जाता है, तो इनके गुण और बढ़ जाते हैं. हल्दी-दूध में कैल्शियम, आयरन, सोडियम, ऊर्जा, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. हल्दी वाले दूध के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है. इतना ही नहीं इससे शरीर के दर्द और सूजन को भी कम किया जा सकता है.

हल्दी दूध पीने के स्वास्थ्य लाभः

1. पेट अल्सरः

हल्दी वाले दूध को अल्सर में काफी फायदेमंद माना जाता है. हल्दी वाले दूध में एंटी-इनफ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं, जो पेट के अल्सर से छुटकारा दिलाने में मददगार हो सकते हैं. 

75ents78

हल्दी वाले दूध को अल्सर में काफी फायदेमंद माना जाता है.  Photo Credit: iStock

2. इंफेक्शनः

इंफेक्शन से बचने के लिए आप हल्दी वाले दूध का सेवन कर सकते हैं. हल्दी वाला दूध एंटी-माइक्रोबायल होता है, जो बैक्टीरियल इंफेक्शन को दूर करने में मददगार माना जाता है.

3. इम्यूनिटीः

इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप हल्दी वाले दूध का सेवन कर सकते हैं. हल्दी दूध में मौजूद करक्यूमिन बतौर इम्यूनोमॉड्यूलेटरी एजेंट काम करता है, जो हमें कई बीमारियों से बचाने और इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद कर सकता है.

4. सूजनः

शरीर की सूजन और दर्द की समस्या से परेशान हैं तो हल्दी वाले दूध का सेवन करें. हल्दी और दूध में पाए जाने वाले गुण शरीर के दर्द को दूर करने में मददगार हो सकते हैं.  

How Much Vitamin D | Vitamin-D Side Effects: खतरनाक है विटामिन डी की ओवरडोज! हो सकते हैं ये नुकसान

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Karwa Chauth 2021: करवा चौथ पूजा के बाद इस स्वीट डिश से खोले अपना व्रत
Superfoods For Thyroid: थायराइड के लिए इन 6 सुपरफूड्स को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं
Late Night Healthy Snacks: देर रात अक्सर लगती है भूख तो इन हेल्दी स्नैक्स का करें सेवन
Corn Fruits Chaat Benefits: कॉर्न फ्रूट्स चाट खाने के पांच जबरदस्त फायदे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Turmeric Milk, Turmeric Milk Ayurveda, Turmeric Milk Benefits For Sleep, Turmeric Milk For Cold-Cough, Turmeric Milk Benefits, Turmeric Milk Advantage, Turmeric Milk Health Benefits, Turmeric Milk In Winter, Turmeric Milk For Immunity, Turmeric Milk For Winter, Benefits Of Turmeric Milk, Health Benefits Of Turmeric Milk Hindi, Haldi Doodh, Haldi Doodh Benefits, Haldi Doodh Recipe, Haldi Doodh Ke Fayde, Haldi Doodh Peene Ke Fayde, हल्दी दूध, हल्दी वाले दूध के फायदे
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com