विज्ञापन

रात को हल्दी वाला दूध पीने से कौन-कौन सी बीमारियां दूर हो सकती हैं?

रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीने से शरीर को कई फायदे हो सकते हैं यहां जानते हैं रात में हल्दी वाला दूध पीने से कौन-कौन सी बीमारियां ठीक हो सकती हैं?

रात को हल्दी वाला दूध पीने से कौन-कौन सी बीमारियां दूर हो सकती हैं?
Turmeric Milk at Night : रात में हल्दी वाला दूध पीने से क्या होता है?

Haldi Wala Milk at Night : रात के समय अक्सर दादी-नानी हल्दी वाला दूध पीने की सलाह देती हैं. मुख्य रूप से बदलते मौसम में हल्दी वाला दूध पीने के लिए कहा जाता है. दरअसल, हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है, जो हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकता है वहीं, इसे दूध के साथ मिक्स करके पीने से इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है साथ ही अन्य दिक्कतों को दूर किया जा सकता है. यहां जानते हैं रात को हल्दी वाला दूध पीने से कौन-कौन सी बीमारियां दूर हो सकती हैं?

ज्वाइंट पेन से मिलेगा आराम

हल्दी वाला दूध पीने से जोड़ों में होने वाली दर्द की परेशानी को कम किया जा सकता है. दरअसल, हल्दी में करम्यूमिन होता है, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है. इससे जोड़ों में होने वाली सूजन और दर्द से आराम मिल सकता है. हालांकि, ध्यान रखें कि ये कोई दवा का विकल्प नहीं होता है

शरीर की सूजन करे कम

हल्दी में मौजूद करक्यूमिन एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों का भंडार है शरीर में होने वाली सूजन को कम करने के लिए आप रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध पिएं इससे आपकी सूजन कम हो सकती है. हालांकि, सूजन ज्यादा बढ़ने लगे, तो डॉक्टर की सलाह लें.

मांसपेशियों में दर्द और थकान से राहत

कुछ रिसर्च में बताया गया है कि करक्यूमिन के सेवन से एक्सरसाइज के बाद होने वाले मांसपेशियों के दर्द और मसल डैमेज के कुछ संकेतकों में सुधार देखा गया है. हालांकि, इन रिसर्च में इस्तेमाल होने वाली मात्रा और फॉर्मुलेशन सामान्य हल्दी वाले दूध से अलग हो सकते हैं.

अपच में मिलेगा आराम

हल्दी वाला दूध पीने से अपच की परेशानी से आराम मिल सकता है. हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि अधिक मात्रा में इसका सेवन बिल्कुल भी न करेँ, इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है.

ये भी पढ़ें - सर्दियों में रोजाना हल्दी वाला दूध पीने से दूर होंंगी ये बीमारियां, दूर होगी कब्‍ज, आएगी बच्‍चों जैसी नींद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Turmeric Milk Benefits, Turmeric Milk Before Bed, Turmeric Milk Benefits For Kids, Turmeric Milk Benefits For Female, Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com