- पाचन के लिए मुरमुरे अच्छे माने जाते हैं.
- मुरमुरे में कैलोरी की मात्रा कम पाई जाती है.
- मुरमुरे इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार.
Health Benefits Of Eating Murmure: मुरमुरे, जिन्हें पफ्ड राइस के नाम से भी जाना जाता है. मुरमुरे से तैयार भेलपुरी, चिक्की, पोहा झालपूरी, लड्डू का इस्तेमाल तो आपने खूब किया होगा. लेकिन क्या आप इससे मिलने वाले फायदों के बारे में जानते हैं. मुरमुरे को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. आपको बता दें कि मुरमुरे में प्रोटीन, ऊर्जा, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, पोटैशियम, नियासिन, थियामिन और राइबोफ्लेविन जैसे कई और पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. मुरमुरे को आप स्नैक के तौर पर कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ये लाइट और हेल्दी होते हैं. इन्हें आसानी से पचाया जा सकता है. पाचन के लिए इन्हें काफी अच्छा माना जाता है. इतना ही नहीं इसमें पाए जाने वाले विटामिन्स इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में भी मददगार माने जाते हैं. तो चलिए आज हम आपको मुरमुरे खाने के फायदों के बारे में बताते हैं.
मुरमुरे खाने के फायदेः (Murmure Khane Ke Fayde)
1. इम्यूनिटीः
इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार हैं मुरमुरे. दरअसल मुरमुरे विटामिन, मिनरल्स और फाइटोकेमिकल्स से भरपूर होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
2. पाचनः
पाचन की समस्या से परेशान हैं तो मुरमुरे का सेवन करें. इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है.
Rice And Coconut Appam: साउथ इंडियन खाने के हैं शौकीन तो ट्राई करें राइस एंड कोकोनट अप्पम रेसिपी

मुरमुरे में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है. Photo Credit: iStock
3. वजन घटानेः
मोटापे की समस्या से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं तो मुरमुरे को डाइट में शामिल करें. मुरमुरे में कैलोरी की मात्रा काफी कम पाई जाती है जो वजन कम करने में मदद कर सकती है.
4. हड्डियोंः
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए मुरमुरे का सेवन करें. मुरमुरे में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हड्डियों को कमजोर होने से बचाने में मदद कर सकते हैं.
सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Benefits And Side Effects Of Apple: सेब खाने के हैरान करने वाले फायदे और नुकसान
Benefits Of Plums: आलूबुखारा खाने के पांच कमाल के फायदे
Summer Diet: चॉकलेट लवर्स के लिए टेस्टी सूरत स्टाइल कोल्ड कोको ड्रिंक (Recipe Video Inside)
Banana Tikki: घर आए मेहमानों के लिए नाश्ते में सिर्फ 20 मिनट में बनाएं केले की टिक्की
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं