इंडिया में स्ट्रीट फूड की बात होती है तो झालमुरी यानी भेलपुरी की नाम जरूर आता है. इसका खट्टा-मीठा और चटपटा सा स्वाद हर किसी को पसंद आता है. झालमुरी का मेन इंग्रीडिएंट होता है मुरमुरे. मुरमुरे, आम तौर पर चावल से बनाया जाता है, लेकिन इन दिनों गेहूं के मुरमुरे ने मार्केट में डेब्यू कर लिया है और इसकी चर्चा भी खूब हो रही है. एक हालिया इंस्टाग्राम वीडियो इस नए तरह के मुरमुरे को बनाने का तरीका दिखा रहा है.
ऐसे बनते हैं गेहूं के मुरमुरे
वीडियो की शुरुआत एक बड़ी सी कड़ाही में ढेर सारे गेहूं के दानों को ताड़ के तेल यानी पाम ऑयल में तले जाने से होती है. बैकग्राउंड ऑडियो से पता चलता है कि तलने से पहले, गेहूं के दानों को पानी की भाप का इस्तेमाल करके हाई टेंपरेचर और प्रेशर-कुंकिंग की प्रोसेस से गुजरना पड़ता है. भाप में पकाने के बाद, अनाज को डीप फ्राई किया जाता है और बाद में एक खास मसाले में लपेटा जाता है. फिर फाइनल प्रोडक्ट को पैक किया जाता है और मार्केट में बेचने के लिए तैयार किया जाता है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ऐसे बनाए जाते हैं गेहूं के मुरमुरे, वायरल हो रहा वीडियो
लोगों ने बताया अनहेल्दी
वीडियो पर दो दिनों में करीब ढाई लाख लाइक्स आ चुके हैं और ढेरों लोगों ने कमेंट भी किया है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, माफ करें, लेकिन या तो आप मूर्ख हैं या आपको बकवास रिपोर्ट करने के लिए पे किया जा रहा है. कुछ भी - मेरा मतलब है, कुछ भी - डीप फ्राई किया हुआ हेल्दी नहीं है! सरल! अगर आप इस साधारण तथ्य से अवगत नहीं हैं, तो आप फूड रिलेटेड किसी भी चीज पर रिपोर्ट करने के लायक नहीं हैं. दूसरे ने लिखा, पाम ऑयल स्वास्थ्य के लिए सबसे खराब है. तीसरे ने लिखा ताड़ का तेल कैंसरकारक है. जबकि एक ने लिखा, चावल के मुरमुरे फ्राई नहीं होते हैं.
Gastroesophageal Reflux Disease (GERD) Treatment: गर्ड (जीईआरडी) लक्षण, कारण, इलाज, दवा, उपचार,परहेज | Watch Video
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं