- केले में पोटैशियम ज्यादा और सोडियम कम मात्रा में होता है.
- केले के सेवन से शरीर में आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है.
- शरीर की थकान दूर करने में केला बड़ा मददगार माना जाता है.
Benefits Of Eating Banana: केला दुनियाभर में सबसे ज्यादा पसंद और खाया जाने वाला फल है. केले को सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. केले को पोषक तत्वों का भंडार कहा जाता है. असल में केला (Benefits Of Banana) जितना स्वादिष्ट फल है, उतना ही सेहत के लिए भी फायदेमंद है. अगर आप कमजोरी महसूस कर रहे हैं, तो अपनी डाइट में केले को शामिल कर इंस्टेंट एनर्जी पा सकते हैं. आपको बता दें कि केले में फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम और विटामिन सी जैसे कई जरूरी तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. केले को डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद माना जाता है. डायबिटीज (Diabetes) में कई फलों का सेवन निषेध होता है, लेकिन केले में पाए जाने वाले तत्व डायबिटीज और शुगर को बैलेंस करने में मदद कर सकते हैं.
केला खाने के स्वास्थ्य लाभ- Health Benefits Of Eating Banana:
1. डायबिटीज-
डायबिटीज में फायदेमंद है केले का सेवन. केला फाइबर, स्टार्च, विटामिन, खनिज, फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सीडेंट सहित कई बायोएक्टिव कंपाउंड का अनूठा मिश्रण होता है, जो टाइप 2 डायबिटीज से लड़ने का काम कर सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

2. आयरन-
केले को आयरन का अच्छा सोर्स माना जाता है. शरीर में फोलेट की कमी एनीमिया का कारण बनती है. केले में भरपूर मात्रा में फोलेट और आयरन पाया जाता है, जो एनीमिया की कमी को दूर करने में मदद कर सकते हैं.
3. इंस्टेंट एनर्जी-
केले में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं. अगर आपको एनर्जी की कमी महसूस होती है तो आप केले को डाइट में शामिल कर सकते हैं.
4. पाचन-
केले में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो पाचन को बेहतर करने में मदद कर सकता है. केले में रेसिस्टेंट स्टार्च भी पाया जाता है. केले को डाइट में शामिल कर कब्ज की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है.
5. नींद-
अगर आपको नींद न आने की समस्या रहती है तो आप केले का सेवन करें. केला मैग्नीशियम का अच्छा सोर्स है. यह आपके मूड को तो बेहतर बनाने और अच्छी नींद में मददगार हो सकता है.
6. हाई बीपी-
ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी केला खाना अच्छा माना जाता है. अगर आप हाई बीपी के मरीज हैं, तो आपके लिए केले का सेवन फायदेमंद हो सकता है. केले में पाए जाने वाले गुण हाई बीपी को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं.
Expert Explains: पहले ही जानें कि प्रोस्टेट कैंसर होगा या नहीं! | Prostate Cancer Genetic Testing
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं