- केले को पोटेशियम का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है.
- पोटेशियम नसों और मांसपेशियों के काम में मदद करता है.
- नारियल पानी को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है.
Potassium Rich Foods In Hindi: शरीर को सेहतमंद रखने के लिए कई तरह के विटामिन और मिनरल का सेवन किया जाता है. और उन्हीं में से एक है पोटैशियम. पोटैशियम शरीर के लिए जरूरी मिनरल और इलेक्ट्रोलाइट है. शरीर में पोटैशियम की कमी से कई समस्याएं हो सकती हैं. पोटेशियम (Potassium Foods) नसों और मांसपेशियों के काम में मदद करता है. पोटैशियम की कमी को दूर करने के लिए हेल्दी डाइट बहुत जरूरी है. अगर आप भी पोटैशियम से भरपूर फूड्स की तलाश में हैं तो आप सही जगह हैं आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो पोटैशियम के साथ-साथ कई अन्य गुणों से भी भरपूर हैं. पोटैशियम शरीर में ब्लड प्रेशर की समस्या को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है. तो चलिए बिना देर किए जानते हैं पोटैशियम से भरपूर फूड्स के बारे में...
पोटैशियम से भरपूर हैं ये फूड्स आज से डाइट में करें शामिल-
1. आलू-
आलू एक ऐसी सब्जी है जिसे लगभग हर घर में हर दिन इस्तेमाल किया जाता है. आलू पोटैशियम का सबसे अच्छा सोर्स है. आलू को डाइट में शामिल कर पोटैशियम की कमी को दूर कर सकते हैं.
-
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात? -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

2. नारियल पानी-
गर्मियों के दिनों में नारियल पानी पीने की सलाह दी जाती है. नारियल पानी को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. नारियल पानी में पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, सोडियम जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं.
3. पालक-
अगर आपके शरीर में पोटैशियम की कमी है तो आप अपनी डाइट में पालक को शामिल कर सकते हैं. पालक में पोटैशियम के अलावा आयरन और कैल्शियम भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है.
4. हरी मटर-
सर्दियों के मौसम में आने वाली फ्रेश मटर का स्वाद हर किसी के जुबां पर एक छाप छोड़ जाता है. मटर को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. मटर में पोटैशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है.
5. एवोकाडो-
एवोकाडो को पोषक तत्वों का भंडार कहा जाता है. इसमें पोटैशियम, फाइबर, विटामिन-ए, सी, ई, के और मैग्नीशियम जैसे गुण पाए जाते हैं. जो शरीर में कई चीजों की पूर्ति में मददगार हो सकता है.
6. केला-
केला दुनिया-भर में सबसे ज्यादा खाया और पसंद किया जाने वाला फल है. केले को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. केले में पोटैशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है.
Expert Explains: पहले ही जानें कि प्रोस्टेट कैंसर होगा या नहीं! | Prostate Cancer Genetic Testing
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं