केला एक ऐसा फल है, जिसका छिलका भी बहुत फायदेमंद होता है. अक्सर, लोग केले के छिलके को कचरा समझकर फेंक देते हैं, लेकिन केले के छिलके पौधों के लिए बहुत ही काम आ सकते हैं. इसके छिलके से नेचुरल खाद बनाई जा सकती है. इसमें पोटैशियम, फॉस्फोरस और अन्य जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पौधों की बढ़त और फूलों की खिलावट के लिए बहुत असरदार होते हैं. अगर, आपके पौधे सूख रहे हैं और पौधों में फूल नहीं आ रहे हैं तो केले के छिलकों से बना आसान घोल एक शानदार ऑप्शन है. चलिए आपको बताते हैं केले के छिलकों को पौधों में कैसे डालें और पौधों के लिए सस्ता घोल कैसे बनाएं.
केले के छिलके को पौधों में कैसे डालें?
अगर, आपके पौधों की पत्तियां पीली पढ़कर सूख रही हैं, तो अब आपको बाजार से महंगे और केमिकल युक्त फर्टिलाइजर खरीदने की जरूरत नहीं है. आप घर पर केले के छिलके की मदद से ऑर्गेनिक लिक्विड टॉनिक बना सकते हैं. केले के छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और पौधे की जड़ों के पास की मिट्टी की हल्की गुड़ाई करें. छिलकों के टुकड़ों को मिट्टी के अंदर दबाकर ऊपर से मिट्टी से ढक दें, ताकि उनमें फंगस न लगे. कुछ दिनों में अपने आप ही केले खाद बन जाएंगे और इससे पौधों को भरपूर मात्रा में पोषण भी मिलेगा.
केले के छिलके की खाद कैसे बनाएं
इस फर्टिलाइजर को बनाने के लिए 125 ग्राम केले के छिलके, 125 ग्राम एलोवेरा और 25 ग्राम गुड़ लें. इसके अलावा लगभग 1250 मिलीलीटर पानी लें. गुड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और इन सभी चीजों को पानी में डाल दें. इन सभी चीजों को किसी बोतल या कंटेनर में डालने के बाद अच्छी तरह हिलाएं, ताकि गुड़ पूरी तरह पानी में घुल जाए. इसके बाद कंटेनर को 7 दिनों तक छायादार जगह पर रख दें.
पौधों के लिए सस्ता घोल
7 दिन के बाद आपका नेचुरल फर्टिलाइजर तैयार हो जाएगा. अब इस तैयार 100 ग्राम फर्टिलाइजर को 1 लीटर पानी में मिलाकर पौधों की मिट्टी में डालें. इससे पौधों की जड़ों को पोषण मिलेगा और फूलों की ग्रोथ बेहतर हो सकती है. इस सस्ते घोल के इस्तेमाल से पौधों में भरपूर फूल आने लगेंगे और उनकी बढ़वार भी अच्छी होगी.
यह भी पढ़ें:- स्किन और बालों के लिए कैस्टर ऑयल के 5 फायदे, अरंडी तेल का इस्तेमाल कैसे करें
यह भी पढ़ें:- कंबल-रजाई बिना धोए कैसे साफ करें? कंबल की बदबू दूर करने के आसान तरीके
यह भी पढ़ें:- गर्दन का कालापन कैसे दूर करें? गर्दन की गंदगी और टैनिंग हटाने के आसान तरीके
यह भी पढ़ें:- चेहरे के ब्लैकहेड्स कैसे साफ करें? नाक, ठुड्डी और माथे पर ब्लैकहेड्स हटाने के आसान तरीके
यह भी पढ़ें:- गंदे पीले तकिये को कैसे साफ करें? तकिया कवर साफ करने का आसान तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं