Blanched Almonds Benefits And Recipe: हम सभी जानते हैं कि बादाम सेहत का खजाना है. कोई इसे रातभर पानी में भिगोकर खाता है, तो कोई घी में भूनकर. लेकिन क्या आपने कभी उबले बादाम खाए हैं? जी हां, उबले बादाम यानी ब्लैंच्ड बादाम (Blanched Almonds) को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. यह खाने में बहुत ही सॉफ्ट और पचाने में बेहद हल्के होते हैं. अगर आप भी अपनी डाइट में कुछ नया और सुपर हेल्दी शामिल करना चाहते हैं, तो उबले बादाम और इससे बनी रेसिपी आपके लिए बेस्ट है.
क्या होते हैं ये उबले बादाम?
जिन बादामों का छिलका उबालकर निकाल दिया जाता है, उन्हें ही ब्लैंच्ड बादाम कहते हैं. छिलका हटने के बाद बादाम का कड़कपन खत्म हो जाता है और यह एकदम मुलायम हो जाते हैं. इनका स्वाद भी हल्का सा बदल जाता है और यह खाने में थोड़े मीठे और टेस्टी लगते हैं.
किसमें करते हैं ब्लैंच्ड बादाम का इस्तेमाल-
- मिठाइयां
- खीर
- स्मूदीज
बादाम उबालने का सबसे आसान तरीका-
- सबसे पहले एक बर्तन में पानी को अच्छी तरह उबाल लें.
- जब पानी खौलने लगे, तो उसमें मुट्ठी भर बादाम डाल दें और सिर्फ 1-2 मिनट के लिए छोड़ दें.
- अब गैस बंद करें और बादाम को गर्म पानी से निकालकर तुरंत एकदम ठंडे या बर्फ वाले पानी में डाल दें.
- ठंडे पानी में डालते ही बादाम का छिलका ढीला हो जाएगा. अब इसे उंगलियों से हल्का सा दबाएं, छिलका अपने आप सरक कर बाहर आ जाएगा. बस, आपके उबले बादाम तैयार हैं.

उबले बादाम कैसे बनाएं. (Image NDTV)
उबले बादाम और ओट्स की हेल्दी स्मूदी- (How To Make Blanched Almonds Oats Recipe)
सामग्री-
- उबले और छिले हुए बादाम- 5-6
- ओट्स- 3 चम्मच
- दूध- 1 गिलास
- शहद या खजूर- स्वादानुसार
- केला- 1 आधा
विधि-
एक ब्लेंडर या मिक्सी के जार में उबले बादाम, भुने हुए ओट्स, दूध और मीठे के लिए थोड़ा सा शहद या एक खजूर डाल दें. इसे अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें जब तक कि यह एकदम स्मूद न हो जाए. इसे एक ग्लास में निकालें और ऊपर से एक-दो कटे हुए उबले बादाम डालकर ठंडी-ठंडी स्मूदी का मजा लें.
उबले बादाम खाने के फायदे- (Uble Badam Khane Ke Fayde)
- बादाम का छिलका थोड़ा भारी होता है, जिसे पचाने में हमारे पेट को काफी मेहनत करनी पड़ती है. जब आप छिलका हटाकर उबले बादाम खाते हैं, तो यह पेट पर भारी नहीं पड़ते और शरीर इनके सारे विटामिन्स को तुरंत सोख लेता है.
- उबले बादाम में अच्छे वाले फैट्स (Healthy Fats), प्रोटीन और जरूरी मिनरल्स होते हैं. यह हमारी बॉडी से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकते हैं.
- बादाम में विटामिन ई (Vitamin E) भरपूर मात्रा में होता है. उबले बादाम खाने से हमारा दिमाग एक्टिव रहता है और याददाश्त भी अच्छी होती है.
- उबले बादाम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को अंदर से पोषण देते हैं.
ये भी पढ़ें- नॉनवेज खाना जाएंगे भूल, अगर एक बार चख लिया लाहौरी कीमा, अंडे और चिकन से भी ज्यादा प्रोटीन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
