Benefits Of Almond In Hindi: ड्राई फ्रूट्स को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. और खासकर बादाम को, सर्दियों के मौसम में बादाम का सेवन शरीर को कई तरह से स्वास्थ्य लाभ पहुंचा सकता है. स्वस्थ और मजबूत शरीर के लिए डॉक्टर द्वारा ड्राई फ्रूट्स के रोजाना सेवन की सलाह दी जाती है. प्रतिदिन बादाम खाने से शरीर को कई तरह की समस्याओं से बचाया जा सकता है. हरदोई के शतायु आयुर्वेद एवं पंचकर्म केंद्र के डॉ. अमित कुमार ने बादाम से होने वाले लाभ के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि बदलते मौसम और सर्दियों के शुरू होने के साथ लोगों को वायरल फीवर होना एक आम समस्या है, जिससे बचने के लिए सभी सूखे फल का सेवन करते हैं. बादाम भी सूखे फल की श्रेणी में आता है और इसका रोजाना सेवन बहुत ही फायदेमंद माना जाता है.
बादाम के पोषक तत्व- Nutrients of almonds:
दरअसल, बादाम में विटामिन बी, विटामिन ई, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, कॉपर, मैग्नीशियम और राइबोफ्लेविन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट के साथ ओमेगा-3 फैटी एसिड भी मौजूद होता. नियमित रूप से बादाम खाना आंखों, दिल, त्वचा और मस्तिष्क के लिए बहुत फायदेमंद होता है. बादाम में फाइबर की मात्रा भी बहुत अधिक पाई जाती है, जो पाचन तंत्र सुधारने के लिए सही माना जाता है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
ये भी पढ़ें- इन लोगों के लिए अमृत से कम नहीं है सुबह खाली पेट अंजीर के पानी का सेवन

अगर बादाम पौष्टिकता की बात करें तो 100 ग्राम बादाम में करीब 576 कैलोरी होती है. इसमें 49 ग्राम फैट, एक मिलीग्राम सोडियम और 105 मिलीग्राम पोटैशियम होता है. इसके अलावा इसमें 12 ग्राम फाइबर और 3.9 ग्राम शुगर होता है. हर 100 ग्राम बादाम में 20 प्रतिशत आयरन, 26 प्रतिशत कैल्शियम, पांच प्रतिशत विटामिन बी6 और 67 प्रतिशत मैग्नीशियम होता है. वहीं, 100 ग्राम बादाम में करीब 21 ग्राम प्रोटीन मौजूद होता है.
कैसे करें बादाम को डाइट में शामिल- How To Include Almond In Diet:
अगर बादाम खाने के तरीकों पर बात करें तो हलवे, लड्डू जैसे कई खाद्य सामग्रियों में मिलाकर इसको खाया जाता है. इसके अलावा कई लोग बादाम को तल कर या भिगोकर भी खाते हैं. सुबह खाली पेट इसका सेवन ज्यादा लाभदायक माना जाता है.
Can Diabetes Be Reversed? क्या पूरी तरह ठीक हो सकती है डायबिटीज, डॉक्टर से जानें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं