How to Gain Weight in Hindi: वजन घटाने के लिए तो हम अक्सर कई जगह से जानकारी पा जाते हैं. लेकिन वजन बढ़ाने के लिए शायद ही हमें उतनी जानकारी मिले जितनी वजन घटाने को लेकर मिलती है. अगर आप भी अपने दुबलेपन से परेशान हैं और मोटा यानि वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आप आसानी से अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करके ऐसा कर सकते हैं. असल में कई बार दुबलेपन की वजह से मजाक बनना पड़ जाता है. क्योंकि कई लोग उनके इस दुबलेपन का मजाक उड़ाते हैं. तो अगर आप भी वजन को बढ़ाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में बादाम (Almond) को शामिल कर सकते हैं. बस बादाम को कैसे शामिल करना इस बात का खास ख्याल रखें. आपको बता दें कि बादाम में कैलोरी, प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट होता है, जिससे वजन आसानी से बढ़ सकता (weight gain tips) है. इसके साथ ही, बादाम पोटैशियम, विटामिन ई, कैल्शियम और मैग्नीशियम का भी अच्छा सोर्स माना जाता है. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं वजन बढ़ाने के लिए बादाम का कैसे करें सेवन.
वजन बढ़ाने के लिए ऐसे करें बादाम का सेवन- How To Use Almond For Weight Gain:
1. दूध के साथ बादाम-
वजन को बढ़ाने के लिए आप बादाम के साथ दूध का सेवन कर सकते हैं. इसलिए आपको रात में 5-6 बादाम को दूध में भिगो देना है. फिर अगली सुबह उसी बादाम को पीसकर दूध में मिलाकर पी लें. ऐसा करने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
ये भी पढ़ें- सर्दियों में मौसमी बीमारियों से रहना दूर तो इस चीज से बनी चाय का करें सेवन, मिलेंगे के शानदार फायदे

2. बादाम का हलवा-
अगर आप अपने पतलेपन को दूर करना चाहते हैं तो आप बादाम के हलवे का सेवन कर सकते हैं. इसे घी, बादाम और शुगर के साथ तैयार किया जाता है. ये स्वाद के साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है.
3. बादाम के लड्डू-
सर्दियों के मौसम में बादाम के लड्डूओं को बेहद फायदेमंद माना जाता है. क्योंकि बादाम की तासीर गर्म होती है. अगर आप वजन को बढ़ाना चाहते हैं तो अपनी डाइट में बादाम के लड्डूओं को शामिल कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए घी, चीनी और बादाम-दूध का पेस्ट आदि की आवश्यकता होती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं