विज्ञापन

सर्दियों में क्यों खाना चाहिए गाजर का मुरब्बा? जानें सेवन का तरीका और फायदे

सर्दियों में गाजर का मुरब्बा खाने से सेहत को मिलते हैं कई लाभ. जानें कैसे करें सेवन.

सर्दियों में क्यों खाना चाहिए गाजर का मुरब्बा? जानें सेवन का तरीका और फायदे
ठंड में गाजर का मुरब्बा खाने के फायदे.
Copilot

सर्दियों का मौसम आते ही हमारे खान-पान में कई तरह की बदलाव होने लगते हैं. इस मौसम में फ्रेश और लाल-लाल गाजर आपको मार्केट में हर तरफ देखने को मिल जाएंगी. क्योंकि कोई गाजर का हलवा पसंद करता है, तो कोई इसका जूस पीना पसंद करता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सर्दियों में गाजर का मुरब्बा खाना सेहत के लिए कितना फायदेमंद साबित हो सकता है. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. आचार्य बालकृष्ण के अनुसार, गाजर का मुरब्बा सर्दियों में किसी वरदान से कम नहीं है. आइए जानते हैं कि इसे खाने से हमारे शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते हैं.

गाजर का मुरब्बा खाने के फायदे-

​आज के समय में लोग शरीर में ताकत बनाए रखने और कमजोरी दूर करने के लिए महंगे-महंगे टॉनिक और कैप्सूल का सहारा लेते हैं. लेकिन आचार्य बालकृष्ण बताते हैं कि अगर आप सर्दियों में गाजर के मुरब्बे का सेवन करते हैं, तो आपको किसी भी तरह के बाहरी और महंगे पौष्टिक टॉनिक की जरूरत ही नहीं पड़ेगी. बाजार मिलने वाले कई तरह के ताकतवर कैप्सूल आप कई दिनों तक खाते हैं, लेकिन गाजर का मुरब्बा अकेले ही आपके शरीर पर ऐसा असर दिखाएगा कि आप खुद फर्क महसूस करने लगेंगे. 

गाजर से बनी कैंडी-

गाजर का मुरब्बा या गाजर से बनी कैंडी का नियमित सेवन करने पर कुछ ही दिनों में शरीर की शक्ति में सकारात्मक बदलाव महसूस हो सकता है.

गाजर का जूस-

आचार्य बालकृष्ण के अनुसार, गाजर का जूस भी स्वास्थ्य के लिए बेहद उपयोगी होता है. उन्होंने बताया कि जिन लोगों को प्रमेह या प्रदर जैसी समस्याएं होती हैं, उनके लिए भी गाजर का जूस फायदेमंद साबित हो सकता है.

कैसे बनाएं गाजर का जूस-

सर्दियों के मौसम में गाजर के जूस में थोड़ा आंवला का जूस मिलाकर पिया जा सकता है. इसमें पुदीना और तुलसी की पत्तियां भी मिला सकते हैं. इससे इसके गुण और बढ़ जाते हैं.

ये भी पढ़ें- गेहूं की जगह ट्राई करें रागी सीड्स रोटी, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी बरकरार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Carrot Murabba, Carrot Murabba Recipe, Carrot Murabba Health Benefits, Gajar Murabba Recipe Hindi, Gajar Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com