विज्ञापन

स्टेज पर बुजुर्ग पहनाने लगे सोने की चेन, दूल्हे ने पकड़ लिया हाथ, वायरल हो गया दुल्हन का रिएक्शन

शादी के वायरल वीडियो में दूल्हे ने शगुन की सोने की चेन लेने से विनम्रतापूर्वक मना कर दिया. दूल्हे की इस खुद्दारी को देख दुल्हन के चेहरे पर जो गर्व और संतोष की मुस्कान आई, उसने इंटरनेट पर सबका दिल जीत लिया है.

स्टेज पर बुजुर्ग पहनाने लगे सोने की चेन, दूल्हे ने पकड़ लिया हाथ, वायरल हो गया दुल्हन का रिएक्शन
दूल्हे ने गिफ्ट लौटाकर जीत लिया दुल्हन का भरोसा.
x@_TweetsOfLamaa

VIRAL VIDEO: सोशल मीडिया पर आजकल शादियों के भारी-भरकम खर्चों और दिखावे के बीच एक बेहद प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो दिल को सुकून देने वाला है, क्योंकि यहां बात लेन-देन की नहीं, बल्कि रिश्तों के सम्मान की है. वीडियो में एक बुजुर्ग स्टेज पर सोफे पर बैठे दूल्हे को शगुन के तौर पर सोने की एक चेन पहनाने की कोशिश करते हैं. अमूमन ऐसे मौकों पर लोग खुशी-खुशी तोहफा कुबूल कर लेते हैं, लेकिन इस दूल्हे ने जो किया, उसने सबका दिल जीत लिया.

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही बुजुर्ग ने चेन बढ़ाई, दूल्हे ने बड़े आदर से उनका हाथ थाम लिया. उसने वह सोने की चेन लेने से साफ मना कर दिया और मुस्कुराते हुए अपने ससुर की तरफ इशारा करके वह गिफ्ट बॉक्स उन्हें ही सौंपने को कहा.

दुल्हन के चेहरे पर आया गर्व का भाव 

कैमरे की नजर जब बगल में बैठी दुल्हन पर पड़ी, तो उसकी मुस्कुराहट ने सब कुछ बयां कर दिया. लाल जोड़े में सजी दुल्हन को एक शब्द भी बोलने की जरूरत नहीं पड़ी. उसकी आंखों की चमक और चेहरे का गर्व साफ कह रहा था- मानो वह मन ही मन कह रही हो, "मैंने अपने लिए बिल्कुल सही जीवनसाथी चुना है." 

यहां देखिए पूरा वीडियो
 

वह इसलिए खुश नहीं थी कि उसके मायके के पैसे बच गए. वह इसलिए मुस्कुरा रही थी क्योंकि उसे अपने आने वाले कल की एक बेहद सुरक्षित और सम्मानित तस्वीर दिख गई थी. उसे समझ आ गया था कि उसका हमसफर लालची नहीं, बल्कि स्वाभिमानी है. 

आजकल जहां लोग शादी तय होते ही उम्मीदों की लिस्ट बनाने लगते हैं, वहीं इस दूल्हे ने साबित कर दिया कि असली इज्जत खुद कमाने में है, ससुराल के पैसों पर नजर रखने में नहीं. ऐसे खुद्दार इंसान के सामने हर ससुर का सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है.

दूल्हे की तारीफ, लेकिन वीडियो पर उठे सवाल 

वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स दूल्हे की दिल खोलकर तारीफ के साथ वीडियो को स्क्रिप्टेड भी बता रहे हैं. कुलविंदर बल (@bal_kulvinder) ने तारीफ में लिखा, "यह वाकई शानदार है और काश सभी लड़के ऐसा ही सोचें." वहीं, लोकेश (@LOKESH120502) ने कहा, "सब पहले से ही तय होता है कि किसे क्या देना है, इसलिए ये वीडियो केवल एक ड्रामा लगते हैं और इसे पहले ही मना कर देना चाहिए." दूसरी तरफ, अभिषेक मिश्रा (@abhimishra1428) ने कैमरे की सेटिंग पर तंज कसते हुए लिखा, "जब कैमरा कई एंगल से सेट हो, तो सब कुछ बिल्कुल परफेक्ट ही दिखता है." डीडी (@sahota_ad) ने एक कड़वी सच्चाई की तरफ इशारा करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसे कई लड़कों को बाद में दहेज के झूठे मामलों में फंसते देखा है, जो कि एक बड़ी विडंबना है.

यह भी पढ़ें | ट्रेन के 3AC कोच में महिलाओं ने की मछली-चिकन पार्टी, लोग बोले- हवा भी बाहर नहीं जा पा रही

यह भी पढ़ें | 'मैं इंडिया से हूं' कहकर कराची में घूमने लगा यूट्यूबर, बोला- एकदम बदल गया लोगों का व्यवहार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wedding Viral Video Hindi, Bride Viral Video. Groom Viral Video, Offbeat News, Instagram Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com