विज्ञापन

14 सितंबर को हरतालिका तीज, व्रत वाले दिन क्या बनाएं? अभी से तैयार कर लें स्वादिष्ट मेन्यू

हरतालिका तीज पर अगर आप कुछ स्वादिष्ट और सात्विक बनाने का सोच रहे हैं, तो इसके लिए मेन्यू पहले से तैयार कर लें. ताकि आप त्योहार और पूजा को पूरा समय दे सकें. यहां जानते हैं कुछ स्वादिष्ट मेन्यू-

14 सितंबर को हरतालिका तीज, व्रत वाले दिन क्या बनाएं? अभी से तैयार कर लें स्वादिष्ट मेन्यू
Hartalika teej recipes menu : हरतालिका तीज से पहले तैयार कर लें स्वादिष्ट मेन्यू

इस साल हरतालिका तीज 14 सितंबर को मनाया जाएगा. ये व्रत माता पार्वती और भगवान शिव को समर्पित होता है. कई महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रखती हैं. वहीं, कुछ फलाहार का सेवन करती हैं. ऐसे में अगर आप व्रत के दिन कुछ स्वादिष्ट और सात्विक बनाने की सोच रही हैं, तो अभी से मेन्यू की प्लानिंग कर सकती हैं. इससे त्योहार के दिन किसी तरह की भागदौड़ नहीं होगी और परिवार को भी स्वादिष्ट डिशेज का आनंद मिलेगा. यहां जानते हैं व्रत वाले दिन क्या बनाएं और कुछ खास मेन्यू-

मखाना खीर से करें दिन की शुरुआत

हरतालिका तीज के लिए मखाना खीर एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. दूध, मखाने, थोड़े से काजू-बादाम और इलायची से तैयार होने वाली ये खीर स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होती है. वहीं, मखाना खाने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है और व्रत में एनर्जी बनाए रखने में मदद करते हैं.

मखाना खीर रेसिपी की वीडियो

व्रत में साबूदान खिचड़ी है परफेक्ट

फलाहारी की बात हो और साबूदाना खिचड़ी का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. मूंगफली, आलू, करी पत्ता और हल्के मसालों के साथ तैयार की गई साबूदाना खिचड़ी स्वाद से भरपूर होती है. इसे सुबह या शाम किसी भी समय खाया जा सकता है. ये जल्दी बन जाती है और व्रत वालों की पसंदीदा डिश मानी जाती है.

वीडियो में देखे कैसे बनाएं साबूदाना खिचड़ी-

कुट्टू की पूड़ी और आलू की सब्जी

अगर आप थोड़ा भरपेट खाना चाहते हैं, तो कुट्टू के आटे की पूड़ी और फलाहारी आलू की सब्जी बना सकती हैं. सेंधा नमक और हरी मिर्च के साथ बनी आलू की सब्जी का स्वाद कुट्टू की पूड़ी के साथ काफी अच्छा लगता है. ये पारंपरिक व्रत मेन्यू का हिस्सा भी है.

हरतालिका तीज पर हो सकता है ऐसा मेन्यू

सुबह: मखाना खीर और फल
दोपहर: साबूदाना खिचड़ी
शाम: शकरकंद चाट और नारियल पानी
रात: कुट्टू की पूड़ी, फलाहारी आलू की सब्जी और सिंघाड़े का हलवा

अगर आप इस तरह का संतुलित फलाहार अपने मेन्यू में रखते हैं, तो तीज का व्रत यादगार हो सकता है. वहीं, अगर आप पहले से तैयारी कर लेते हैं, तो त्योहार के दिन पूजा-पाठ और परिवार के साथ समय बिताने का भरपूर मौका मिलेगा.

ये भी पढ़ें - हर‍ियाली तीज पर पहली बार व्रत करने वाली महिलाएं जानें पूजा विधि, जान‍िए क्यों है झूला झूलने की परंपरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fasting, Hartalika Teej, Food Ideas, Sabudana Khichadi For Ovulation, Sabudana Khichdi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com