वेज आमलेट का पराठा कैसे बनाएं?
NDTV
भागदौड़ भरी सुबह में अक्सर यह उलझन रहती है कि नाश्ते में क्या खास बनाया जाए जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ झटपट भी तैयार हो जाए. अगर आप भी घंटों किचन में आटा गूंथने और रोटियां बेलने के झंझट से बचना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है. @ChefBhupi'skitchen ने एक ऐसी अनोखी रेसिपी शेयर की है, जिसमें बिना किसी झंझट के केवल दस से बारह मिनट के भीतर रेस्टोरेंट जैसा शानदार ब्रेकफास्ट बनकर तैयार हो जाता है.
देखिए वीडियो...
सामग्री:
लिक्विड डो पराठे के लिए:
- मैदा (1 कप)
- नमक (स्वादानुसार)
- लाल मिर्च पाउडर (थोड़ी सी)
- पानी (लगभग 1 कप और 4-5 चम्मच)
वेज ऑमलेट बैटर के लिए:
- मैदा (आधा कप)
- बेसन (आधा कप)
- नमक (स्वादानुसार)
- काली मिर्च पाउडर (आवश्यकतानुसार)
- हींग (आधा छोटा चम्मच)
- इनो साल्ट (1 पैकेट)
- सब्जियां (बारीक कटे टमाटर, हरा धनिया)
बनाने की विधि:
- एक गहरे बर्तन में एक कप मैदा लें। इसमें थोड़ा सा नमक और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं.
- अब थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें और एक ही बार में सारा पानी न डालें, ताकि मिश्रण में गांठें न पड़ें. इसे अच्छी तरह फेंटकर एक ऐसा घोल तैयार करें जो न तो बहुत ज्यादा पतला हो और न ही गाढ़ा.
- एक नॉन-स्टिक पैन को गैस पर रखें और उसमें दो-तीन बूंद तेल डालकर साफ कर लें, आंच मीडियम होनी चाहिए.
- अब तैयार किया गया लिक्विड डो पैन पर फैलाएं.
- जब यह हल्का सूख जाए, तब इसे पलट दें.
- दोनों तरफ से अलट-पलट कर अच्छी तरह सेंक लें.
- आपके सुपर सॉफ्ट लिक्विड डो पराठे तैयार हैं.
- एक दूसरे बाउल में आधा कप मैदा और आधा कप बेसन मिलाएं.
- इसमें नमक, काली मिर्च और हींग डालें.
- थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर इसका भी घोल तैयार कर लें.
- बेसन होने के कारण इसे 5 से 7 मिनट का रेस्ट दें.
- इसके बाद इसमें इनो साल्ट और थोड़ा सा पानी डालकर हल्के हाथों से मिला लें ताकि बैटर फ्लफी हो जाए.
- पैन में थोड़ा सा बटर या तेल लगाएं और वेज ऑमलेट के मिश्रण को फैलाएं.
- ऊपर से अपनी पसंद की सब्जियां जैसे टमाटर और ढेर सारा हरा धनिया छिड़कें.
- इसे ढककर लगभग दो मिनट तक पकाएं, जब यह नीचे से सिक जाए, तब इसे पलट दें.
- अब इसके अंदर पहले से तैयार पराठा रखें और दोनों को आपस में लपेटते हुए फोल्ड कर लें.
- मीडियम आंच पर इसे दबाते हुए तब तक सेकें जब तक बाहर से बढ़िया क्रिस्पी टेक्चर और अंदर से परफेक्ट वेज ऑमलेट का स्वाद न मिल जाए.
- लीजिए, आपका बेहद टेस्टी और यूनिक वेज ऑमलेट रोल बनकर बिल्कुल तैयार है.
इसे भी पढ़ें: पानी में नहीं, शहद में भिगोएं अखरोट, फायदा होगा डबल, स्वाद और सेहत के लिए है ये देसी फूड कॉम्बिनेशन
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Instant Breakfast Ideas, Food, Liquid Dough Paratha, Breakfast Mein Kya Khana Chahiye, Viral Recipes