विज्ञापन

टाइम कम है? कुकर में 5 मिनट में बनाएं होटल जैसी मिक्स दाल, देखें वीडियो

रोज-रोज क्या बनाऊं वाला झंझट खत्म @MamtaCreationRecipe ने अपने यूट्यूब चैनल पर कुकर में झटपट मिक्स दाल बनाने का आसान तरीका शेयर किया है, देखें वीडियो.

टाइम कम है? कुकर में 5 मिनट में बनाएं होटल जैसी मिक्स दाल, देखें वीडियो
प्रेशर कुकर मे बनाएं ढाबा जैसी मिक्स दाल
NDTV

क्या कभी आपके साथ ऐसा हुआ है कि समझ ही न आ रहा हो कि खाने में क्या बनाएं? ऐसे समय में दाल-चावल का नाम सुनते ही राहत मिल जाती है, लेकिन कई बार ज्यादा समय लगने के कारण हम सोच में पड़ जाते हैं बनाएं या न बनाएं. हाल ही में @MamtaCreationRecipe ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक ऐसी वीडियो शेयर की है जिसमें सरल तरीके से कुकर में मिक्स दाल बनाने का तरीका बताया गया है, जो कम मेहनत में भी बेहद स्वादिष्ट बनेगी.

देखें वीडियो...

सामग्री:

  • दालें (आधी कटोरी मूंग दाल, मसूर दाल और थोड़ी सी चने की दाल)
  • टमाटर (1-2 कटे हुए)
  • हरी मिर्च (2-3)
  • राई
  • जीरा
  • हींग (थोड़ी सी)
  • लहसुन की कालियां
  • हल्दी पाउडर
  • नमक
  • लाल मिर्च पाउडर
  • धनिया पाउडर
  • खाना पकाने का तेल

दाल बनाने का आसान तरीका:

  1. सबसे पहले एक बर्तन में तीनों दालों मूंग, मसूर और चना को एक साथ मिला लें.
  2. अब इन्हें साफ पानी से दो-तीन बार अच्छी तरह धो लीजिए साथ ही, टमाटर और हरी मिर्च को बारीक टुकड़ों में काट कर अलग रख लें.
  3. अब गैस ऑन करके कुकर चढ़ाएं और उसमें थोड़ा सा तेल डालें.
  4. जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए, तब इसमें राई, जीरा, हींग और लहसुन का छौंक लगा दें.
  5. इसके तुरंत बाद कटे हुए टमाटर और हरी मिर्च कुकर में डाल दें.
  6. इन्हें थोड़ा सा चलाने के बाद हल्दी, नमक, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह भून लें जब तक मसाले तेल न छोड़ने लगें.
  7. अब धुली हुई दाल को इस मसाले में डालकर अच्छी तरह मिला दीजिए, ताकि मसालों का स्वाद दाल में अच्छे से रच-बस जाए.
  8. इसके बाद इसमें जरूरत के अनुसार गर्म पानी मिला दें.
  9. पानी डालने के बाद ऊपर से थोड़ा सा गरम मसाला छिड़क दें.
  10. एक छोटा चम्मच कुकर के अंदर डालना न भूलें यह एक बेहतरीन नुस्खा है जिससे सीटी आने पर दाल का पानी कुकर से बाहर नहीं निकलता और आपका गैस चूल्हा गंदा नहीं होता.
  11. कुकर में सीटी लगवाकर दाल को अच्छी तरह पका लें.
  12. जब प्रेशर अपने आप निकल जाए, तो ढक्कन खोलकर दाल को कलछी से थोड़ा घोंट लें ताकि दाल एकसार हो जाए.
  13. ऊपर से ताजा हरा धनिया डालकर इसे गरमा-गरम रोटी या चावल के साथ सर्व करें.

इसे भी पढ़ें: क्या अंडे 100% शाकाहारी होते हैं? अंडे को शाकाहारी कैसे बनाएं...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dal Kaise Banaye, How To Cook Dal Fast, How To Cook Dal, Food, Tricks And Hacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com