घर में जब कोई खास मेहमान आता है या कोई छोटी-बड़ी पार्टी होती है, तो ज्यादातर लोग कांच की खूबसूरत क्रॉकरी का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं. कांच के चमकदार गिलास, कटोरियां और सर्विंग बाउल खाने-पीने की टेबल की खूबसूरती बढ़ा देते हैं. लेकिन समय के साथ कांच के बर्तनों पर पानी के दाग, धुंधलापन और सफेद निशान दिखाई देने लगते हैं, जिसकी वजह से उनकी चमक फीकी पड़ जाती है. अगर आपके घर में भी कांच के बर्तन पुराने हो गए हैं और उन्हें फिर से नया जैसा चमकाना चाहते हैं तो कुछ घरेलू चीजें आपकी मदद कर सकती हैं. चलिए आपको बताते हैं कांच के बर्तनों को चमकाने के लिए आसान घरेलू तरीके.
कांच के बर्तन कैसे चमकाएं?
यूट्यूब पर @JeevanKosh नाम के चैनल पर एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में कांच के बर्तन को साफ और चमकदार बनाए रखने के लिए आसान तरीके बताएं है. कांच के जार या गिलास के अंदर जिद्दी दाग जमा हो गए हैं, तो गर्म पानी में थोड़ा साबुन घोल लें और उसमें कुछ बूंदें अमोनिया की मिला दें. इस घोल से बर्तनों को साफ करने पर जमी हुई गंदगी आसानी से हट जाएगी.
नमक और सिरका
छोटे मुंह वाले कांच के बर्तनों की सफाई के लिए नमक और सिरका काफी अच्छा होता है. बर्तन में थोड़ा नमक और सिरका डालकर अच्छी तरह हिलाएं और कुछ घंटों के लिए छोड़ दें. इसके बाद साफ पानी से धो लें. इससे धुंधलापन कम हो जाएगा और आपका बर्तन साफ दिखाई देगा.
नींबू के छिलके
नींबू का छिलका नेचुरल क्लीनर की तरह काम करता है. पानी में नींबू के छिलके डालकर उसी पानी से कांच के बर्तन धोने पर उनकी चमक अच्छी होती है. इसके साथ ही बर्तन से बदबू भी दूर रहती है.
बेकिंग सोडा भी है फायदेमंद
कांच के बर्तनों की सफाई के लिए बेकिंग सोडा भी अच्छा होता है. पानी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाकर बर्तनों को धोने से जमा मैल हटाने और चमक बनाए रखने में मदद मिलती है.
यह भी पढ़ें:- गुलाब के फूल का बाम कैसे बनाएं? घर पर गुलाब से लिप बाम बनाने के आसान तरीके
यह भी पढ़ें:- कुकर से कंबल कैसे साफ करें? बिना वॉशिंग मशीन के कंबल साफ करने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- पौधों में चावल का पानी डालने से क्या होता है? जानें चावल का पानी कब और कैसे डालें
यह भी पढ़ें:- नारियल के छिलकों से सजाएं बालकनी, लटकने वाले प्लांटर से लेकर कैंडल होल्डर तक, जानिए शानदार DIY आइडिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं