विज्ञापन

किसानों को ट्रैक्टर खरीद पर 3 लाख रुपये की सब्सिडी मिलेगी, हरियाणा सरकार का फैसला, 15 दिसंबर तक करें आवेदन

हरियाणा सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए 45 हार्स पावर (HP) या उससे अधिक क्षमता के ट्रैक्टर खरीदने पर अधिकतम तीन लाख रुपये प्रति ट्रैक्टर सब्सिडी देने की योजना शुरू की है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन भी शुरू हो चुकी है.

किसानों को ट्रैक्टर खरीद पर 3 लाख रुपये की सब्सिडी मिलेगी, हरियाणा सरकार का फैसला, 15 दिसंबर तक करें आवेदन
Haryana Farmer Tractor Subsidy
NDTV इंडिया ग्राफिक्स
  • हरियाणा में किसानों को ट्रैक्टर खरीद पर 3 लाख रुपये की सब्सिडी मिलेगी
  • एससी वर्ग के किसानों को ट्रैक्टर पर 3 लाख रुपये तक सब्सिडी दी जाएगी.
  • आवेदन की प्रक्रिया 15 नवंबर से शुरू हो चुकी है जो 15 दिसंबर तक चलेगी.

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने किसानों के लिए बड़ा फैसला लिया है. इसके तहत साल 2026-27 के लिए अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के किसानों को बड़ी राहत देते हुए 45 हार्स पावर (HP) या उससे अधिक क्षमता के ट्रैक्टर खरीदने पर अधिकतम तीन लाख रुपये प्रति ट्रैक्टर सब्सिडी देने की योजना शुरू की है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन भी शुरू हो चुकी है.

इच्छुक किसान विभागीय पोर्टल (agriharyana.gov.in) पर 15 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया 15 नवंबर से शुरू हो चुकी है. योजना की पूरी जानकारी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है.

योजना में पात्रता और प्रमुख शर्तें

सहायक कृषि अभियंता नसीब सिंह धनखड़ के अनुसार, योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को निर्धारित शर्तें पूरी करनी होंगी. इसके मुताबिककिसान का अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग से होना और मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है. इसके साथ ही किसान के पास कृषि भूमि का स्वामित्व होना जरूरी है; परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में दर्ज परिवार के किसी अन्य सदस्य के नाम कृषि भूमि होने पर भी आवेदन मान्य होगा. इसके अलावा सब्सिडी राशि सीधे बैंक खाते में डीबीटी (DBT) के माध्यम से भेजी जाएगी, जिसके लिए खाता आधार से लिंक और डीबीटी के लिए सक्रिय होना जरूरी है.

वहीं यह भी कहा गया है कि पिछले पांच वर्षों के भीतर ट्रैक्टर पर सब्सिडी का लाभ ले चुके किसान इस योजना के पात्र नहीं होंगे.

चयन और खरीद की प्रक्रिया

निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन आने की स्थिति में लाभार्थियों का चयन जिला स्तरीय कार्यकारी समिति द्वारा ड्रॉ के जरिए किया जाएगा. दस्तावेजों के सत्यापन के बाद चयनित किसानों को ट्रैक्टर खरीदने की अनुमति मिलेगी, और वे अपनी पसंद के निर्माता व डीलर से ट्रैक्टर खरीद सकेंगे.

यह भी पढ़ें | अब दूध और सब्जी उत्पादक किसानों को भी मिलेगा KCC लोन, शिविर लगाकर बांटे जाएंगे क्रेडिट कार्ड

यह भी पढ़ें | पंजाब के गन्ना किसानों को CM मान का बड़ा तोहफा, देश में सबसे ज्यादा 431 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगी कीमत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana Government, Tractor, Haryana Farmer, Farmer Subsidy Scheme, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com