विज्ञापन

बारिश में बढ़े H1N1 के मामले, थाली में शामिल करें ये चीजें

H1N1 के बढ़ते मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में अगर अपनी इम्यूनिटी को बेहतर करना चाहते हैं, तो खानपान पर ध्यान दें. यहां जानते हैं कुछ हेल्दी विकल्प-

बारिश में बढ़े H1N1 के मामले, थाली में शामिल करें ये चीजें
H1N1 Prevention : कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए थाली में जोड़ें ये चीजें

बारिश के सीजन में H1N1 के मामले दिल्ली-एनसीआर सहित कई इलाकों में काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में डॉक्टर्स और सरकार की ओर से लोगों से अपील की जा रही है कि लोगों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क बनकर जाना चाहिए, साथ ही स्वच्छता का भी ध्यान रखें. बारिश के दिनों में इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है, जिसकी वजह से संक्रमण की चपेट में आने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है. ऐसे में इम्यूनिटी को बूस्ट करने वाले आहार का सेवन करना चाहिए. 

हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी फूड आइटम H1N1 से पूरी तरह से सुरक्षित या बचाव की गारंटी नहीं देता है, लेकिन अगर आप संतुलित आहार लेते हैं, तो इससे कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट की जा सकती है. नोएडा स्थित मानस हॉस्पिटल की सीनियर डायटीशियन कामिनी कुमारी का कहना है कि अगर आप अपनी कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट करना चाहते हैं, तो आपको अपनी खाने की थाली में कुछ अहम चीजों को जोड़ने की जरूरत होती है, जैसे-

रोजाना खाएं 1 आंवला

H1N1 से बचाव के लिए इम्यूनिटी सिस्टम को बूस्ट करना बहुत ही जरूरी होता है. अगर आप अपनी कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट करना चाहते हैं, तो आंवला का सेवन करें. आंवला विटामिन सी का काफी अच्छा सोर्स होता है. इसे आप अपने खाने में जूस, मुरब्बे या फिर कच्चा ही शामिल कर सकते हैं. नियमित रूप से अगर आप आंवला खाते हैं, तो इससे आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को सपोर्ट मिल सकता है.

खाने में हल्दी भी है जरूरी

इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए हल्दी भी काफी अच्छा विकल्प माना जाता है. इसमें करक्यूमिन नामक एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को सपोर्ट करता है. दूध या सब्जियों में हल्दी का नियमित इस्तेमाल करने से आपके शरीर को काफी हद तक फायदा हो सकता है. 

थाली में जरूर एड करें दही

दही में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं, जो गट हेल्थ के लिए बेहतर माने जाते हैं. अच्छी गट हेल्थ का संबंध बेहतर इम्यूनिटी से भी जोड़ा जाता है. ऐसे में रोजाना 1 कटोरी दही का सेवन जरूर करें.

हर रोज कम से कम खाएं 1 मौसमी फल

मौसमी फल सेहत के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं. संतरा, अमरूद, अनार, पपीता और कीवी जैसे फल कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. इन्हें रोजाना डाइट में शामिल करने से आपकी कमजोर इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है.

दालें और चना

चना और दाल प्रोटीन और फाइबर का अच्छा सोर्स माने जाते हैं. इससे आपकी इम्यून पावर बूस्ट को सपोर्ट मिलता है. इसलिए अपनी थाली में रोजाना कम से कम 1 कटोरी दाल को जरूर एड करें.

H1N1 से बचाव के लिए क्या करें?

अगर आप H1N1 से सुरक्षित रहना चाहते हैं, तो खाने के साथ-साथ कुछ बातों पर ध्यान दें, जैसे-

  • भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें. अगर आप ऐसी जगहों पर जा रहे हैं, तो मास्क जरूर पहनें. 
  • बार-बार हाथ धोएं, हाथ धोने का अगर विकल्प नहीं है तो सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें.
  • खांसते और छींकते समय मुंह को अच्छी तरह से ढकें
  • फ्लू जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें. 
  • बुखार या सर्दी-जुकाम होने पर खुद से दवा न लें.

ये भी पढ़ें - दिल्ली-NCR में H1N1 का बढ़ा खतरा, डॉक्टर से जानें किन लोगों को रहना चाहिए सबसे ज्यादा सतर्क

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
H1N1, H1N1 Brain Complications, H1N1 Symptoms, Food, Food  food Security
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com